लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। राजधानी के चारबाग स्टेशन के आउटर पर शुक्रवार को बदमाश और जीआरपी के बीच मुठभेड़ हो गई। बदमाश गोली लगने से घायल हो गया। उपचार के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल बदमाश हरदोई का रहने वाला है। इसके ऊपर सात से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं।
जीआरपी को देखते ही शुरू कर दी फायरिंग
चारबाग के पुलिस उपाधीक्षक रेलवे अमित कुमार सिंह ने बताया कि प्लेटफार्म नंबर सात के आउटर पर एक संदिग्ध व्यक्ति किसी घटना को अंजाम देने के लिख खड़ा हुआ है। जानकारी मिलते ही जीआरपी मौके पर पहुंची और जैसे ही उसे पकड़ने का प्रयास किया तो फायर झोंक दिया। पुलिस ने अपना बचाव करते हुए फायरिंग की। जिसमें एक गोली उसके पैर में लगी और वह घायल हो गया।
घायल बदमाश के ऊपर पहले से ही सात केस दर्ज
आनन फानन में घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह एक शातिर किस्म का अपराधी है। इसके ऊपर पहले से ही कुल सात अपराधिक केस दर्ज है। घायल बदमाश का नाम फिरोज है, जो की हरदोई का रहने वाला है। जीआरपी पुलिस ने फिरोज के खिलाफ फायरिंग, चोरी और पुलिस पर जानलेवा हमला करने की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
यह भी पढ़ें: लखनऊ विश्वविद्यालय : बीटेक छात्रा आकांक्षा सिंह का भारतीय नौसेना में सब-लेफ्टिनेंट पद पर हुआ चयन
यह भी पढ़ें: Fire In Lucknow : इंडियन ऑयल बॉटलिंग प्लांट के तेल टैंकरों में लगी भीषण आग, बड़ा हादसा टला