/young-bharat-news/media/media_files/2025/11/20/24-1a-2025-11-20-08-56-47.jpeg)
प्रतीकात्मक Photograph: (सोशल मीडिया)
लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। तहजीब, संस्कृति और परंपराओं के शहर वाले हमारे लखनऊ शहर में आज यानी 20 नवंबर को भी ऐसे बहुत से कार्यक्रम हो रहे हैं, जिनका हिस्सा बनकर हमें और आपको खुशी मिल सकती है। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ खास कार्यक्रमों के बारे में-
प्रमुख कार्यक्रम
स्कूली क्रिकेट : मुनींद्र सिंह मेमोरियल अंतर स्कूली क्रिकेट प्रतियोगिता, कॉल्विन कॉलेज में, सुबह 9 बजे से।
वाद-विवाद प्रतियोगिता : शिक्षा विभाग की ओर से महादेवी वाद-विवाद प्रतियोगिता, राजकीय निशातगंज इंटर कॉलेज में, सुबह 9 बजे।
जनता अदालत : लखनऊ विकास प्राधिकरण दिवस के तहत 'जनता अदालत', गोमती नगर के विपिन खंड स्थित प्राधिकरण भवन में, सुबह 10 बजे।
दौरा : महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री का दौरा, सरोजनीनगर के रामचौरा आंगनबाड़ी केंद्र में, सुबह 11 बजे।
कर्टेन रेजर : सीएसआईआर-केंद्रीय औषधीय एवं सगंध पौधा संस्थान की ओर से इंडिया इंटरनेशनल साइंस फेस्टिवल का कर्टेन रेजर कार्यक्रम, संस्थान परिसर में, सुबह 11 बजे।
हॉकी प्रतियोगिता : पंडित जमनलाल शर्मा मेमोरियल राज्य हॉकी प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले, चंद्रभान गुप्त मैदान में, दोपहर 2 बजे से।
प्रतियोगिता : महिला एवं बाल विकास विभाग और यूनिसेफ की ओर से चाइल्ड केयर इंस्टीट्यूशन के बच्चों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं, गोमतीनगर के भागीदारी भवन में, दोपहर 2 बजे।
वार्ता : सांझी दुनिया की ओर से 'पहरे में पत्रकारिता' विषय पर वार्ता, निशातगंज के कैफी आजमी एकेडमी में, शाम 4 बजे।
नाटक : संभव सेवा समिति की ओर से 'बिखरे बिंब' नाटक का मंचन, गोमतीनगर स्थित अंतरराष्ट्रीय बौद्ध संस्थान के प्रेक्षागृह में, शाम 7 बजे।
कवि दरबार : श्री गुरु सिंह सभा नाका हिंडोला की ओर से श्री गुरु तेग बहादुर शहीदी को समर्पित कवि दरबार, नाका हिंडोला गुरुद्वारा में, शाम 7.30 बजे।
यह भी पढ़ें : UP News : सिंचाई व्यवस्था के सुधार के लिए 95 नई परियोजनाओं को मंजूरी
यह भी पढ़ें : UP News : मीडिया पर जमकर क्यों बरसे अखिलेश यादव? लगा दिए ये बड़े आरोप
यह भी पढ़ें : UP News : कानपुर और मथुरा-वृंदावन में विरासत, संस्कृति और पर्यटन आधारित विकास मॉडल लागू होगा
Today's event in Lucknow | latest lucknow news in hindi | lucknow news today | lucknow news update
/young-bharat-news/media/agency_attachments/2024/12/20/2024-12-20t064021612z-ybn-logo-young-bharat.jpeg)
Follow Us
/young-bharat-news/media/media_files/2025/04/11/dXXHxMv9gnrpRAb9ouRk.jpg)