Advertisment

यूपी विधानसभा चुनाव 2027: नौ पार्टियों के गठित मोर्चे ने स्वामी प्रसाद मौर्य को घोषित किया सीएम का चेहरा

यहां एक होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता में स्वामी प्रसाद मौर्य ने बीजेपी सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि सरकार जनता की समस्याओं को नजर अंदाज कर रही है। यह नया मोर्चा प्रदेश में राजनीति को बदलने का संकेत है।

author-image
Anupam Singh
cv
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले एक नया मोर्चा बनकर तैयार हो गया है। पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य के नेतृत्व में नौ दलों ने मिलकर लोक मोर्चे का गठन किया है। इस मोर्चे का मकसद सरकार को चुनौती देना है। स्वामी प्रसाद मौर्य को इस मोर्चे का मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित किया गया है।

गुरूवार को एक होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता में स्वामी प्रसाद मौर्य ने बीजेपी सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि सरकार जनता की समस्याओं को नजर अंदाज कर रही है। यह नया मोर्चा प्रदेश में राजनीति को बदलने का संकेत है। अब देखना है कि यह मोर्चा चुनाव में कितना असर डालता है। कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था बिगड़ी है। लोगों का कहना है कि राज्य में हिंसा और गुंडागर्दी बढ़ रही है। हिंदू और मुसलमान के बीच झगड़े हो रहे हैं। जनता को सिर्फ पांच किलो मुफ्त राशन मिल रहा है और रोजगार की कोई व्यवस्था नहीं है। युवा बेरोजगार हैं और परेशान हैं। मौर्य ने आरोप लगाया कि कुछ जाति विशेष के लोग सरकार की मदद से गलत काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में आतंक का माहौल है, मगर सरकार चुप है। जनता की समस्याओं का हल नहीं हो रहा है। इस स्थिति को देखते हुए मौर्य ने नौ पार्टियों को मिलाकर लोक मोर्चा बनाया है।

अपना प्रत्याशी उतारेगा लोक मोर्चा

लोक मोर्चा ने 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवार उतारने का फैसला किया है। पार्टी का मकसद जनता के दुख-दर्द को दूर करना है। सभी गठबंधन पार्टियों ने स्वामी प्रसाद मौर्य को मुख्यमंत्री पद का दावेदार घोषित किया है। स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि उन्होंने पद का लालच नहीं किया। उन्होंने यह भी बताया कि चाहे वह विधायक, मंत्री या राष्ट्रीय महासचिव जैसे पद क्यों न हो, यदि कोई पद आंदोलन में बाधा बनता है, तो वह उसे छोड़ देंगे। यह चुनाव जनता की समस्याओं को हल करने और बदलाव लाने का मौका हो सकता है। कहा कि लोक मोर्चा का यह कदम राजनीतिक हलचल बढ़ा रहा है।

लोक मोर्चा में यह पार्टियां शामिल

राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी, राष्ट्रीय अध्यक्ष: स्वामी प्रसाद मौर्य।
राष्ट्रीय समानता दल, राष्ट्रीय अध्यक्ष: मोती लाल शास्त्री।
सम्यक पार्टी, राष्ट्रीय अध्यक्ष: डॉ. राजामणि सुव्वैया राय, संस्थापक तपेन्द्र प्रसाद (पूर्व IAS)।
जनसेवा दल, राष्ट्रीय अध्यक्ष: विनेश ठाकुर।
पॉलिटिकल जस्टिस पार्टी, राष्ट्रीय अध्यक्ष: राजेश सिद्धार्थ, संस्थापक डॉ. बीपी अशोक (पूर्व IPS)।
सर्वलोकहित समाज पार्टी, राष्ट्रीय अध्यक्ष: सत्य नारायण मौर्य।
स्वतन्त्र जनता राज पार्टी, राष्ट्रीय अध्यक्ष: घनश्याम कोरी।
सबका दल (यू), राष्ट्रीय अध्यक्ष: प्रमोद लोधी।
लोकतन्त्र सुरक्षा पार्टी, राष्ट्रीय अध्यक्ष: राजकुमार सैनी (पूर्व सांसद)।

Advertisment

यह भी पढ़ें :UP News: राहुल गांधी पर क्‍यों निशाना साधा ओम प्रकाश राजभर ने?

यह भी पढ़ें :Lucknow Weather report: राजधानी लखनऊ में अभी जारी रहेगा गर्मी और उमस का सितम

यह भी पढ़ें :UP News: अखिलेश के ऑफर पर साक्षी महाराज ने क्‍यों याद दिलाई टोंटी?

local news lucknow lucknowcity lucknow latest news Lucknow
Advertisment
Advertisment