Advertisment

UP News : आगरा में तेज रफ्तार कार ने कई लोगों को कुचला, 5 की मौके पर मौत

आगरा में गुरुवार रात करीब 10 बजे एक तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार अनियंत्रित होकर मातम मनाने आए लोगों पर चढ़ गई। हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग बुरी तरह घायल हो गए। पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया है।

author-image
Vivek Srivastav
25 a1

हादसे के बाद क्षतिग्रस्‍त कार। Photograph: (सोशल मीडिया)

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। यूपी के आगरा के थाना न्यू आगरा क्षेत्र के नगला पुरी में शुक्रवार देर रात एक दर्दनाक हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित टाटा नेक्सन कार ने घर के बाहर बैठे लोगों को कुचल दिया, जिसमें पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

मातम मनाने आए लोग घर के बाहर बैठे थे 

मिली जानकारी के मुताबिक, नगला पुरी में एक परिवार में गुरुवार को एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई थी। शुक्रवार को मृतक के परिजन और मातमपुरसी के लिए आए कुछ लोग घर के बाहर बैठे थे। रात करीब 10 बजे एक तेज रफ्तार टाटा नेक्सन कार अनियंत्रित होकर सीधे इन लोगों पर चढ़ गई। हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग बुरी तरह घायल हो गए। मृतकों की पहचान अभी तक सार्वजनिक नहीं की गई है।
हादसे की सूचना मिलते ही न्यू आगरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। गुस्साए स्थानीय लोगों ने कार चालक को घेर लिया, लेकिन पुलिस ने उसे भीड़ से सुरक्षित निकाल लिया। पुलिस ने तुरंत राहत और बचाव कार्य शुरू किया और घायलों को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया ताकि स्थिति को नियंत्रित किया जा सके।

प्रारंभिक जांच में पता चला कि कार चालक की लापरवाही और तेज रफ्तार के कारण यह हादसा हुआ। पुलिस ने कार चालक को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर गहरा आक्रोश है और वे सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल उठा रहे हैं। पुलिस ने बताया कि मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और घायलों का इलाज जारी है। इस हादसे ने पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैला दी है।

यह भी पढ़ें- निजीकरण के खिलाफ 24 से गरजेंगे बिजली कर्मचारी, वर्टिकल सिस्टम का भी करेंगे विरोध

Advertisment

यह भी पढ़ें- TET के खिलाफ 24 नवम्बर को जंतर-मंतर पर हल्ला बोल, यूपी से बड़ी संख्या में शिक्षक होंगे शामिल

यह भी पढ़ें- दीपावली पर 1400 मरीज पहुंचे अस्पताल : आतिशबाजी में 128 झुलसे, सिविल में दर्द से तड़पता रहा बच्चा, डॉक्टर नदारद

latest up news | up news | UP news 2025 | up news hindi | up news in hindi | accident 

Advertisment
UP news 2025 up news hindi up news in hindi accident latest up news up news
Advertisment
Advertisment