Advertisment

UP News: अखिलेश का योगी सरकार पर बड़ा हमला, कहा-भाजपाइयों की जमीन की भूख अनंत

सपा मुखिया ने योगी सरकार पर आरोप लगाया कि गाजीपुर के जंगीपुर में पीढ़‍ियों से रह रहे गरीब परिवारों को उजाड़ा जा रहा है। उन्‍होंने कहा कि भाजपा के राज में बुलडोजर अन्याय का प्रतीक बन गया है। सपा मुखिया ने मांग की है कि विस्‍थापितों का तुरंत पुनर्वास हो।

author-image
Vivek Srivastav
akhilesh abbas

सपा मुखिया अखिलेश यादव का फाइल फोटो। Photograph: (सोशल मीडिया)

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। समाजवादी पार्टी के मुखिया व प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने जमीन के मसले पर भाजपा सरकार पर फ‍िर निशाना साधा है। उन्‍होंने आरोप लगाया कि भाजपाइयों की जमीन की भूख अनंत है और यही कारण है कि गाजीपुर के जंगीपुर में पीढि़यों से रह रहे गरीब परिवारों को उजाड़ा जा रहा है। सपा मुखिया ने इस घटना को निंदनीय बताते हुए सरकार से मांग की है कि जो भी विस्‍पाथित हो रहे हैं, उनके पुनर्वास की तुरंत व्‍यवस्‍था की जाए। अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा को दुख देकर ही सुख मिलता है। 

भाजपा के राज में बुलडोजर अन्याय का प्रतीक बना

सपा मुखिया(akhilesh yadav) ने सोशल मीडिया एक्‍स पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें तमाम परिवार बागों में शरण लिए हुए दिखाई दे रहे हैं, तो कुछ सड़क किनारे हैं साथ ही उनका सामान भी रखा है। सड़क के दूसरी तरफ टूटे मकान दिखाई दे रहे हैं, कुछ आधे गिरे हुए हैं। सपा( samajwadi party) मुखिया ने लिखा, 'गाजीपुर के जंगीपुर में जिस तरह बरसात के समय में बिना नोटिस दिए ही पीढ़ियों से रह रहे गरीब घर-परिवारों को उजाड़ा जा रहा है, वो बेहद निंदनीय है। भाजपाइयों की जमीन की भूख अनंत है। भाजपा के लिए परिवारवालों का कोई महत्व नहीं है। परिवारवालों का दुख, परिवारवाले ही समझ सकते हैं। भाजपा के राज में बुलडोजर अन्याय का प्रतीक बन गया है। यहां से जो लोग भी विस्थापित हो रहे हैं, उनके पुनर्वास की व्यवस्था तुरंत की जाए, क्योंकि इनमें बुजुर्ग भी हैं, बीमार भी, बच्चे और महिलाएं भी।' 

राहत में लगे सपा कार्यकर्ताओं की प्रशंसा

अखिलेश यादव ने आगे लिखा, 'हम अपने उन सभी कार्यकर्ताओं की प्रशंसा करते हैं, जो संकट की इस घड़ी में विस्थापितों के लिए राहत-सहायता की व्यवस्था में लगे हैं।' उन्‍होंने आगे योगी सरकार(yogi government) पर तंज कसते हुए लिखा, 'अभी घर उजड़ने पर अपनी किताब बचाकर भागती बच्ची की तस्वीर धूमिल भी नहीं हुई थी कि कुछ और नई तस्वीरें आ गई हैं, जहां जमींदोज घरों के आगे आंखें में नमी लिए हुए बेसहारा लोग खड़े हैं।'

 lucknow news update | lucknow news today | latest lucknow news in hindi 

Advertisment

यह भी पढ़ें : बिजली कंपनियों की परिसंपत्तियों पर उद्योगपतियों की नजर, उपभोक्ता परिषद ने कहा- निजीकरण की आड़ में लूट की तैयारी

यह भी पढ़ें : लखनऊ में हकीम के घर मिला हथियारों का जखीरा, जानें क्या थी तैयारी

यह भी पढ़ें : Crime News : अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले तीन तस्कर गिरफ्तार, 96 लाख का गांजा बरामद

latest lucknow news in hindi lucknow news today lucknow news update yogi government samajwadi party Akhilesh Yadav
Advertisment
Advertisment