/young-bharat-news/media/media_files/2025/09/03/03-sep-3-2025-09-03-20-04-00.png)
सपा मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते अखिलेश यादव। Photograph: (वाईबीएन)
लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि प्रदेश में सामाजिक न्याय के राज की स्थापना और अन्याय को मिटाने के लिए भाजपा को सत्ता से हटाना आवश्यक है। भाजपा सरकार में निर्दोषों को झूठे मुकदमें में फंसाया जाता है। संविधान के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार चरम पर हैं, प्रशासन का दुरुपयोग हो रहा है। भाजपा सरकार ने शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था को बर्बाद कर दिया। अस्पतालों में दवा, इलाज नहीं मिल पा रहा है। एम्बुलेंस सेवाएं ठप्प हैं।
सपा मुख्यालय पर विभिन्न जिलों से आए नेताओं और कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा की केन्द्र सरकार का तीसरा कार्यकाल है, लेकिन देश की जनता को परेशानी और तबाही के सिवा क्या मिला? सरकार बताए कि नोटबंदी का परिणाम क्या रहा? प्रधानमंत्री जी के क्षेत्र में भी विकास क्यों नहीं हुआ? वाराणसी में आई बाढ़ की भयावह स्थिति को सभी ने देखा। भाजपा ने झूठे सपने दिखाकर लोगों को विनाश के कगार पर पहुंचा दिया।
/filters:format(webp)/young-bharat-news/media/media_files/2025/09/03/03-sep-q4-2025-09-03-20-06-00.png)
जीएसटी को जटिल बनाकर व्यापार और व्यापारियों को उलझा दिया
सपा मुखिया ने कहा कि भाजपा इस्तेमाली पार्टी है। यह लोगों का इस्तेमाल करती है, फिर उन्हें बर्बाद कर देती है। भाजपा सरकार ने जीएसटी को जटिल बनाकर व्यापार और व्यापारियों को उलझा दिया है। व्यापार करना कठिन हो गया है। टैक्स की प्रक्रिया आसान होनी चाहिए। भाजपा सरकार के फैसलों में भारी गड़बड़झाला है। इस सरकार के पास बेरोजगारी, महंगाई का कोई समाधान नहीं है। भाजपा सरकार के एजेंडे में नौकरी रोजगार नहीं है। आउटसोर्स से बेरोजगारी का स्थायी हल नहीं होगा।
भाजपा सरकार ने जनता के हित में कोई काम नहीं किया
सपा मुखिया ने कहा कि भाजपा सरकार ने जनता के हित में कोई काम नहीं किया। भाजपा ने नौ साल की सरकार में एक भी यूनिट बिजली का उत्पादन नहीं बढ़ाया। बिजली का कोई कारखाना नहीं लगाया। भाजपा ने जनता का भरोसा खो दिया है। भाजपा पर किसी को भरोसा नहीं रह गया है। जनता को सपा की नीतियों और कार्यक्रमों पर भरोसा है। सपा ने प्रदेश में विकास के तमाम कार्य किए हैं। किसानों, नौजवानों समेत सभी वर्गो के हित में फैसले लिए। जनता सपा की तरफ उम्मीद भरी नज़रों से देख रही है। सपा सरकार में सामाजिक न्याय के राज की स्थापना होगी। हर वर्ग को न्याय और सम्मान मिलेगा। सबका विकास होगा। प्रदेश में खुशहाली आएगी। 2027 में भाजपा सरकार को कोई नहीं बचा पाएगा।
इस अवसर पर नेता विरोधी दल माता प्रसाद पाण्डेय, राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेन्द्र चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल, शिक्षक सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. बी पाण्डेय, पूर्व मंत्री नरेन्द्र वर्मा, श्रीमती विजमा यादव, अताउर्रहमान, कमला कांत राजभर, शोएब अंसारी सभी विधायकगण, पूर्व मंत्री शेख सुलेमान एवं सलामतुल्ला आदि नेताओं सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
हनुमानगढ़ी के महंत रमेश दास जी महाराज ने भेंट की अखिलेश यादव से
/filters:format(webp)/young-bharat-news/media/media_files/2025/09/03/03-sep-q5-2025-09-03-20-12-43.png)
अखिलेश यादव से अयोध्या की हनुमानगढ़ी के महंत रमेश दास जी महाराज ने भेंट की और उनको सफलता तथा विजय का आशीर्वाद दिया। महंत रमेश दास जी महाराज ने अखिलेश यादव को हनुमान मंदिर का प्रसाद भी दिया। महंत रामजी दास के साथ इंद्रसेन पहलवान ने भी अखिलेश यादव से भेंट की। महंत रामजी दास हनुमानगढ़ी के महंत स्वर्गीय भवनाथ दास जी के उत्तराधिकारी हैं। अखिलेश यादव के प्रति उनका भी बहुत स्नेहभाव रहता था।
यह भी पढ़ें: Lucknow News: अग्निशमन विभाग ने कराया मॉक ड्रिल, लोगों को किया जागरूक
यह भी पढ़ें: Crime News: गांव महिमा खेड़ा में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी
Akhilesh Yadav | samajwadi party | latest up news | up news | UP news 2025 | up news hindi