Advertisment

UP News: गोमती रिवर फ्रंट के बहाने अखिलेश यादव का योगी सरकार पर तंज

समाजवादी पार्टी के मुखिया और प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव ने एक बार फिर सपा सरकार के दौरान हुए विकास कार्यों को लेकर प्रदेश की योगी सरकार को घेरा है।

author-image
Vivek Srivastav
गोमती रिवर फ्रंट

प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर Photograph: (साेशल मीडिया)

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। समाजवादी पार्टी के मुखिया और प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव ने एक बार फिर सपा सरकार के दौरान हुए विकास कार्यों को लेकर प्रदेश की योगी सरकार को घेरा है। सपा मुखिया ने सोशल मीडिया प्‍लेटफॉर्म एक्‍स पर लिखा, 'सपा के बनाए लखनऊ के गोमती रिवर फ्रंट में आम जनता के स्वस्थ मनोरंजन के लिए जेट स्कीइंग का आनंद तब और बढ़ जाएगा, जब भाजपा सरकार की लापरवाही और उपेक्षा के कारण प्रदूषित हुई गोमती नदी अपने बदरंग व अपनी दुर्गंध को लेकर पर्यटकों के आनंद में बाधा नहीं बनेगी। भाजपा सरकार को कोई समझाए कि शुद्धीकरण से ही सौंदर्यीकरण की शुरुआत होती है।'

परिवारवालों का सुख भाजपाइयों से देखा नहीं जाता

अखिलेश यादव ने आगे लिखा, 'सच्चाई तो ये है कि परिवारवालों का सुख भाजपाइयों से देखा नहीं जाता है। इसीलिए सपा ने जब आम परिवारों के जीवन में नदी किनारे के आनंद को भरने का प्रयास किया तो जांच के नाम पर भाजपाइयों ने गोमती रिवर फ्रंट का विकास ही रोक दिया। जब विद्वेषपूर्ण जांच में भी कुछ हाथ नहीं लगा तो भाजपाइयों ने जांच-पर-जांच का खेल शुरू करवा दिया। इससे अच्छा तो भाजपा सरकार अपने शासनकाल में चोरी हुए उन विदेशी फाउंटेन की जांच करवा ले, जिनके बारे में ये पता ही नहीं चला कि वो नदी में समा गए या आसमान निगल गया। अगर उप्र भाजपा सरकार ने सही से सपा के विकास कार्य को आगे बढ़ाया होता तो विदेशी मेहमानों का झूला साबरमती के किनारे नहीं, यहीं गोमती के किनारे लगा होता क्योंकि गोमती रिवर फ्रंट का तो कोई मुकाबला ही नहीं है।'

गोमती रिवर फ्रंट ही देश का सर्वश्रेष्ठ रिवर फ्रंट 

सपा मुखिया  akhilesh yadav ने कहा क‍ि आशा है इस आग्रहपरक टिप्पणी को पढ़कर लखनऊवाले घोषित करेंगे कि गोमती रिवर फ्रंट ही देश का सर्वश्रेष्ठ रिवर फ्रंट है, जो चाहे आकर देख ले। चलते-चलते ये एक आग्रह और है कि किसी ‘मुख्यनगर में कोई मुख्यताल’भी है, लगे हाथों और समय रहते उसकी भी जांच करवा लें क्योंकि 2027 में तो उसकी जांच होना तय है।

यह भी पढ़ें : Hate Speech Case : ओपी राजभर निचली आदलत के फैसले से सहमत नहीं, अब्बास अंसारी की सजा को हाई कोर्ट में देंगे चुनौती

Advertisment

यह भी पढ़ें : UP News: नए डीजीपी की नियुक्ति पर क्‍या कहा बसपा सुप्रीमो मायावती ने!

यह भी पढ़ें : UP News: पुण्यश्लोक लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर के कार्यों से हमें मिलती है सर्जिकल स्ट्राइक और एयरस्ट्राइक की प्रेरणा : सीएम योगी

यह भी पढ़ें : Crime News: अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर 51 लाख की रंगदारी मांगने वाले तीन शातिर गिरफ्तार

Akhilesh Yadav
Advertisment
Advertisment