Advertisment

UP News : अखिलेश की हुंकार, हमने भाजपा को अवध में हराया, इंडिया गठबंधन मगध में हराएगा

सपा मुखिया अखिलेश यादव बिहार के सिवान-छपरा-आरा में इंडिया गठबंधन की वोटर अधिकार यात्रा में शामिल हुए। उन्‍होंने कहा कि जनता, भाजपा और उसके सहयोगी दलों को हमेशा के लिए सत्ता से बाहर कर देगी। इस बार बिहार भाजपा की हार लिखेगा।

author-image
Vivek Srivastav
30 aug 6

जनता को संबोधित करते अखिलेश यादव। Photograph: (वाईबीएन)

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बिहार के सिवान-छपरा-आरा में इंडिया गठबंधन की वोटर अधिकार यात्रा में शामिल हुए। अखिलेश यादव ने लोकसभा में नेता विरोधी दल राहुल गांधी और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के साथ सिवान से आरा तक वोटर अधिकार यात्रा में लोगों का अभिवादन किया। मतदाताओं को उनके वोट के अधिकार और भाजपा की साजिशों से जागरूक किया।
    आरा में वोटर अधिकार यात्रा को सम्बोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि बिहार का चुनाव बहुत महत्वपूर्ण है। वोटर अधिकार यात्रा को लेकर जनता में भारी जोश और उत्साह है। जनता भाजपा और उसके सहयोगी दलों को हमेशा के लिए सत्ता से बाहर कर देगी। इस बार बिहार भाजपा की हार लिखेगा। अभी लोकसभा चुनाव में हम लोगों ने अवध में भाजपा को हराया है। अब इंडिया गठबंधन मगध में भाजपा को हराएगा।

बिहार की जनता को तेजस्वी यादव पर भरोसा

अखिलेश यादव ने कहा कि बिहार की जनता को तेजस्वी यादव पर भरोसा है। तेजस्वी यादव जब बिहार की सरकार में थे, उन्होंने लाखों युवाओं को नौकरियां दी। नौजवानों में उम्मीद जगायी। जनता को भरोसा है कि तेजस्वी यादव बिहार के युवाओं का पलायन नहीं होने देंगे। इस बार चुनाव में भाजपा और उसके सहयोगी दलों का पलायन होगा।

30 aug 7
यात्रा में तेजस्‍वी के साथ अखिलेश। Photograph: (वाईबीएन)

भाजपा अवसरवादी पार्टी, लोगों का इस्तेमाल करती है

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा अवसरवादी पार्टी है। लोगों का इस्तेमाल करती है। भाजपा लोगों का इस्तेमाल करके उन्हें बर्बाद कर  देती है। देश की जनता को उम्मीद रहती है कि चुनाव आयोग निष्पक्ष कार्य करेगा। लोगों के वोट के अधिकार का संरक्षण करेगा। संविधान में दिए गए वोट के अधिकार को बचाएगा, लेकिन आयोग भाजपा से मिलकर कार्य कर रहा है। भाजपा ने चुनाव आयोग को अपना जुगाड़ आयोग बना लिया है। चुनाव आयोग भाजपा का जुगाड़ आयोग बन गया है। बिहार में जो एसआईआर हो रहा है, उससे सिरफिरा कोई दूसरा फैसला नहीं हो सकता है। यह सिरफिरा फैसला भाजपा के इशारे पर हुआ है। बिहार की जनता से वोट के अधिकार को छीना जा रहा है। जनता सब देख रही है। जनता चुनाव में भाजपा को इसका जवाब देगी। बिहार की जनता तेजस्वी यादव के नेतृत्व में भाजपा सरकार को उखाड़ फेकेगी। इस बार जब तेजस्वी के नेतृत्व में सरकार बनेगी नौजवानों का पलायन नहीं होगा, भाजपा का पलायन होगा। इंडिया गठबंधन भाजपा, चुनाव आयोग और अधिकारियों के तीन तिगाड़ा को तोड़ने का काम करेगा।

बिहार ने पहले भी भाजपा का रथ रोका था

अखिलेश यादव ने कहा बिहार की जनता जानती है, इसी बिहार ने पहले भी भाजपा का रथ रोका था। इस बार भी चुनाव में बिहार की जनता भाजपा का रथ रोक देगी। यह चुनाव वोट का अधिकार बचाने का चुनाव है। संविधान बचाने का चुनाव है। वोट का अधिकार बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा। लोकतंत्र रहेगा तभी संविधान बचेगा। संविधान हम सब के लिए संजीवनी है। संविधान बचेगा तभी जनता के अधिकार बचेंगे। भाजपा पहले वोट का अधिकार छीनेगी, फिर राशन का अधिकार छीनेगी। उसके बाद नौकरी का अधिकार छीन लेगी। भाजपा सब कुछ छीनकर जनता को सड़क पर लाना चाहती है।

Advertisment
30 aug 8
यात्रा में राहुल और तेजस्‍वी के साथ अखिलेश। Photograph: (वाईबीएन)

समाजवादी लोग तेजस्वी यादव की पूरी मदद करेंगे

अखिलेश यादव ने कहा कि हमे भरोसा है कि बिहार की जनता अपने वोट के अधिकार और संविधान को बचाने के लिए एकजुट होकर इंडिया गठबंधन को रिकार्ड मतों से जीत दिलाएगी। हम समाजवादी लोग अपने उत्तर प्रदेश के अनुभव के साथ तेजस्वी यादव की पूरी मदद करेंगे। चुनाव जीतकर तेजस्वी जी बिहार को विकास के रास्ते पर ले जाएंगे। आगे बढ़ाएंगे। बिहार में खुशहाली लाने का काम करेंगे।
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा ने किसानों, नौजवानों को बर्बाद कर दिया है। किसानों की आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों को रोजगार नहीं मिला। महंगाई बढ़ गयी है। जनता को डराने वाली भाजपा आज कल अमेरिका और ट्रम्प से डरी हुई है। अमेरिका ने टैरिफ लगाकर हमारे कारोबारियों के व्यापार पर संकट पैदा किया है। भाजपा के लोग उस पर बात नहीं करते हैं।  चुप्पी साध लिए है। ऐसा लगता है, अमेरिका ने भाजपा के मुंह पर भी टैरिफ लगा दिया है।

इस अवसर पर नेता विरोधी दल लोकसभा राहुल गांधी, नेता प्रतिपक्ष विधानसभा तेजस्वी यादव, भाजपा माले के नेता दीपांकर भट्टाचार्य, वीआईपी पार्टी के अध्यक्ष मुकेश साहनी समेत अन्य नेताओं ने भी जनता को सम्बोधित किया। अखिलेश यादव ने वोटर अधिकार यात्रा की सफलता के लिए सभी नेताओं और बिहार की जनता को बधाई दी।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में AIDA का 'सचिवालय', यूपी के 42 जिलों की बिजली निजी हाथों में सौंपने की बन रही रणनीति

Advertisment

यह भी पढ़ें- नटकुर में 15 दिनों से लटक रही एबीसी लाइन, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

यह भी पढ़ें- UPSSSC PET 2025 : 48 जिलों में 1497 केंद्रों पर होगी पीईटी परीक्षा, यहां जानें किस शहर में है आपका सेंटर

 Akhilesh Yadav | rahul gandhi | Tejashwi Yadav | INDIA alliance protest | India Alliance | latest up news | up news | UP news 2025 | up news hindi 

Advertisment
Akhilesh Yadav Tejashwi Yadav up news latest up news rahul gandhi up news hindi India Alliance UP news 2025 INDIA alliance protest
Advertisment
Advertisment