/young-bharat-news/media/media_files/2025/08/03/03-aug-1a-2-2025-08-03-12-22-26.png)
वीडियो से लिया गया चित्र Photograph: (सोशल मीडिया)
लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता।प्रयागराज में मूसलाधार बारिश के चलते गंगा, यमुना अपने पूरे उफान पर है। कई हिस्सों में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है और गंगा, यमुना का पानी रिहायशी इलाकों में घुस गया है। इस मूसलाधार बारिश में समाजवादी पार्टी के मुखिया व प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने भी योगी सरकार(yogi government )पर सियासी हमलों की बारिश कर दी है। उन्होंने भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा है कि हजारों करोड़ खर्च करने के बाद भी प्रयागराजवासियों को जलभराव के सिवा कुछ नहीं मिला।
क्या कहा सोशल मीडिया एक्स पर
सपा(samajwadi party) मुखिया ने सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि प्रयागराज में 20 हजार करोड़ रुपए खर्च किए गए, इसके बाद भी प्रयागराज के लोग जलभराव और गंदगी के बीच रहने को मजबूर हैं। इतने खर्च के बाद भी प्रयागराज के लोगों को जलभराव के सिवा कुछ नहीं मिला। उन्होंने आगे कहा कि भ्रष्टाचार के गहरे गड्ढों में भरा पानी, भाजपाई घपलों-घोटालों के गोरखधंधे का भंडाफोड़ कर रहा है। अखिलेश यादव ने स्मार्ट सिटी की परिकल्पना पर तंज कसते हुए कहा कि स्मार्ट सिटी की संकल्पना पर पानी फेरने वाले भाजपाई अपनी-अपनी नाव लेकर कहां गायब हो गए हैं।
जलभराव के वीडियो भी शेयर किए
अखिलेश यादव(Akhilesh Yadav )ने प्रयागराज में जलभराव के कुछ वीडियो भी शेयर किए हैं। इनमें एक दंपती कमर से भी ऊपर तक भरे पानी से गुजर रहा है और अपने नवजात को कपड़े में लपेटकर वह दोनों हाथों में ऊपर उठाए हुए है। एक दूसरे वीडियो में रिहायशी इलाके में पानी भरा हुआ है और लोग उसी में से गुजरकर सुरक्षित स्थान की ओर जा रहे हैं जबकि एक अन्य वीडियो में एनडीआरएफ की टीम पानी से भरे रिहायशी इलाके में फंसे लोगों को बचाने के लिए गश्त करती दिखाई दे रही है।
यह भी पढ़ें: Crime News: पुरानी रंजिश में युवक की बेरहमी से हत्या, बहन के सामने दी वारदात को अंजाम
यह भी पढ़ें: लखनऊ में तीन एसीपी के तबादले, कानून व्यवस्था और ट्रैफिक शाखा में नई नियुक्ति
yogi government news | latest up news | up news | up news hindi | up news in hindi | UP news 2025 | up news breaking