/young-bharat-news/media/media_files/2025/07/28/my-akhilesh-2025-07-28-12-10-57.jpeg)
प्रतीकात्मक Photograph: (सोशल मीडिया)
लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। समाजवादी पार्टी के मुखिया व प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तीखा तंज कसा है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार में दिल्ली वालों को यह पता ही नहीं कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अंदर ही अंदर दिल्ली के लिए सुरंग खोद रहे हैं। उनका इशारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दिल्ली ताजपोशी को लेकर था। अखिलेश यादव दिल्ली में संसद सत्र में भाग लेने वहां गए हुए हैं।
सबसे लंबे समय तक काम न करने वाले मुख्यमंत्री
एक पत्रकार ने जब उनसे पूछा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ(CM Yogi Adityanath) ने प्रदेश में सबसे ज्यादा समय तक मुख्यमंत्री पद संभालने का रिकॉर्ड बनाया है, तो इस पर अखिलेश यादव(Akhilesh Yadav) ने कहा कि ये कोई रिकॉर्ड होता है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अगर कभी काम न करने वाले, सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री की बात की जाएगी तो जरूर उसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का नाम शुमार किया जाएगा। सपा मुखिया ने कहा कि यह ऐसी सरकार है, जो दूसरों के काम को भी अपना नाम दे देती है।
यह भी पढ़ें- पावर कारपोरेशन कर्मचारियों पर निकाल रहा खीझ, संघर्ष समिति तेज करेगी आंदोलन
यह भी पढ़ें निजीकरण के ड्राफ्ट डॉक्यूमेंट की लीगल वैधता नहीं, उपभोक्ता परिषद ने की CBI जांच की मांग
yogi government | yogi government news | cm yogi news | yogi news | up news hindi | up news in hindi | up news | latest up news