Advertisment

UP News : पीएम का संबोधन शुरू होने से पहले बोले अखिलेश, नोटबंदी दोबारा न ले आएं

रविवार शाम को हो रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश के नाम संबोधन को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में अखिलेश यादव ने तंज कसा। साथ ही सरकार की विदेश नीति समेत कई मुद्दों को लेकर सरकार को घेरा।

author-image
Vivek Srivastav
21 sep q1

पीएम मोदी और अखिलेश यादव का फाइल फोटो। Photograph: (सोशल मीडिया)

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। समाजवादी पार्टी के मुखिया व यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने रविवार को मोदी सरकार पर एक के बाद एक कई हमले किए। विदेश नीति को पूरी तरह से नाकाम बताते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि अब हमारे मित्र देशों की संख्‍या कम हो गई है। रविवार शाम को हो रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश के नाम संबोधन को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में अखिलेश यादव ने तंज कसा। उन्‍होंने कहा कि उम्‍मीद कीजिए कि दोबारा नोटबंदी न कर दें, जीएसटी जैसा कानून न ले आएं। अखिलेश यादव इटावा में प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे। 

भाजपा नेताओं के मुंह पर लग गया टैरिफ

सपा मुखिया ने कहा कि अमेरिका से हमारे संबंध अच्‍छे थे, वो न केवल बिगड़े हैं, बल्कि बिगड़ते ही जा रहे हैं। उन्‍होंने हमारे सामान पर टैरिफ लगाया, लेकिन लगता है कि यह टैरिफ भाजपा नेताओं के मुंह पर लग गया है। पत्रकारों से ही सवाल करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि क्‍या किसी भाजपा नेता को टैरिफ के बारे में बोलते सुना है। सपा मुखिया ने कहा कि विदेश नीति पूरी तरह से नाकाम हो चुकी है और हमारे मित्र देशों की संख्‍या कम होती जा रही है। उन्‍होंने कहा कि पहले हम जिन्‍हें मित्र देश मानते थे, आज वही हमें चिढ़ा रहे हैं, ऐसे देश अपना व्‍यापार बढ़ा रहे हैं।

यह भी पढ़ें: सीएम योगी ने मिशन शक्ति 5 का किया शुभारंभ, कहा-पहले बेटियां सुरक्षित नहीं थीं, आज खुद बना रही अपना रास्ता

यह भी पढ़ें: Crime News: महिला अपराध से लेकर मुख्यालय तक, लखनऊ पुलिस में हुए महत्वपूर्ण तबादले, जानिए किसे क्या मिली जिम्मेदारी

Advertisment

यह भी पढ़ें: Crime News: बार में विवाद के बाद फायरिंग, सुशांत गोल्फ सिटी पुलिस ने चार अभियुक्तों को दबोचा

akhileshyadav | pm modi | up news | latest up news | UP news 2025 | up news hindi

up news hindi UP news 2025 latest up news up news pm modi akhileshyadav
Advertisment
Advertisment