/young-bharat-news/media/media_files/2025/09/19/19-sep-a-2025-09-19-18-21-10.png)
भानवी सिंह और राजा भैया का फाइल फोटो। Photograph: (सोशल मीडिया)
लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। बाहुबली विधायक राजा भैया और उनकी पत्नी भानवी सिंह के बीच विवाद एक बार फिर विवादों के घेरे में हैं। ताजा मामला तब सामने आया, जब भानवी सिंह ने राजा भैया पर हथियारों का जखीरा रखने का आरोप लगाते हुए एक ऑडियो क्लिप भी जारी कर दिया। इसमें दोनों के बीच गर्मागर्म बहुस हुई है। भानवी सिंह ने यह भी दावा किया कि राजा भैया ने अपने ही घर में चलाई थी गोली, बाल बाल बची थी बेटी।
क्या है ऑडियो क्लिप में
भानवी सिंह : जब आप गोली चलाए थे घर के अंदर तो क्यों न छोड़ के जाइ?
राजा भैया : फिर चला देब गोली! हां.. हां... ऑन रिकॉर्ड कहते हैं फिर चलाए देब गोली। फिर तुमको पता है न उकरे बाद क्या होई?
भानवी सिंह : आपको पता है फिर आपके साथ क्या होई? आप आपन सोच लें!
दशहरे पर आकर देख लेना हथियार
अब इस ऑडियो क्लिप के सामने आने के बाद बाहुबली विधायक राजा भैया और उनकी पत्नी भानवी सिंह के बीच विवाद और बढ़ने की पुरजोर संभावना है। वहीं, हथियारों का जखीरा होने की बात पर राजा भैया के करीबी एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह उर्फ प्रताप सिंह ने कहा कि भानवी सिंह 10 साल से अलग रह रही हैं, उनके पास हथियारों के जखीरे का फोटो कहां से आ गया? गोपाल जी ने आगे कहा कि राजा भैया के पास लाइसेंसी हथियार हैं, दशहरा पूजन पर सबको एक साथ रखकर पूजा की जाती है, जिसे भी देखना हो, उस दिन आ जाए।
यह भी पढ़ें: बीकेटी थाना क्षेत्र में सड़क हादसा, मोटरसाइकिल सवार की मौत, अज्ञात वाहन चालक फरार
यह भी पढ़ें: Crime News: जुआ खेलते 12 गिरफ्तार, 89 हजार नकद व ताश की गड्डियां बरामद
latest up news | up news | UP news 2025 | up news hindi | up news in hindi | raja bhaiya bhanvi singh