Advertisment

UP News : बृजेश पाठक बोले, नेहरू ने भी अपनी रिपोर्ट में कहा था कि संभल में हिंदू सदा पीड़ित रहे

डिप्‍टी सीएम बृजेश पाठक ने कहा कि महाराज पृथ्वीराज चौहान ने बनवाया था हरिहर मंदिर, बाबर ने इसे मस्जिद में बदलने का कार्य किया। सपा मुखिया अखिलेश पर निशाना साधते हुए डिप्‍टी सीएम ने कहा कि प्रदेश को आतंक के अड्डे के रूप में बदलना चाहते थे तत्कालीन सीएम।

author-image
Vivek Srivastav
31 aug 1

पत्रकार वार्ता को संबोधित करते डिप्‍टी सीएम बृजेश पाठक। Photograph: (सोशल मीडिया)

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने संभल मु्ददे पर लोकभवन में पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि न्यायिक जांच आयोग ने रिपोर्ट मुख्यमंत्री को सौंप दी है। जांच रिपोर्ट अभी सार्वजनिक नहीं हुई है। हम इसे कैबिनेट में ले जाएंगे, इसके उपरांत कार्रवाई के लिए उसे आगे भेजेंगे, फिर इस संदर्भ में बात करेंगे। उप मुख्यमंत्री ने साफ तौर पर कहा कि आज की बातचीत न जांच रिपोर्ट से प्रेरित है और न ही उसका संदर्भ लिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि आजादी के पहले और 2024 से लेकर कई बार संभल की चर्चा आई है। 

महात्मा गांधी के कहने पर नेहरू जी ने किया था संभल का दौरा

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि संभल में डेमोग्राफी बदलने के बारे में समय-समय पर मीडिया रिपोर्ट आती रहती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार चर्चा करते हैं कि यूपी व अन्य राज्यों में डेमोग्राफी बदलने के लिए संगठित रूप से कुछ गिरोह विदेशी ताकतों के इशारे पर करते हैं। हमारी प्रतिबद्धता सभी को साथ लेकर चलने की है। हम किसी भी स्थिति में डेमोग्राफी बदलने नहीं देंगे और पूर्ववर्ती स्थिति मेंटेन करेंगे। पाठक ने कहा कि 1924 में संभल में दंगा हुआ था। कई हिंदू परिवारों को मौत के घाट उतार गया था। उस समय महात्मा गांधी ने जवाहर लाल नेहरू से कहा था कि आप वहां का दौरा कीजिए। 8-10 सितंबर 1924 को जवाहर लाल नेहरू ने दौरा किया और 12 सितंबर को 13 पन्नों की रिपोर्ट महात्मा गांधी को सौंपी थी। 

नेहरू की रिपोर्ट में भी स्पष्ट- संभल में हिंदू सदा पीड़ित रहे

डिप्टी सीएम ने एक सदी पहले नेहरू की उस रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि रिपोर्ट में स्पष्ट है कि संभल में हिंदू सदा पीड़ित रहे। तुष्टिकरण और समाज को बांटने वाली सरकारों ने जनसंख्या संतुलन को बिगड़ने दिया। उस पर कार्रवाई नहीं की, लेकिन अब हालात बदल चुके हैं। हमारी सरकार संभल सहित पूरे प्रदेश में कानून व्यवस्था को बरकरार रखेगी।

नेहरू जी ने अपनी रिपोर्ट में कहा-पृथ्वीराज चौहान ने बनवाया था हरिहर मंदिर 

Advertisment

पाठक ने कहा कि संभल में जो दंगा हुआ था, मुस्लिम समाज के उपद्रवियों ने मंदिरों को निशाना बनाया था। कई हिंदू परिवारों को मौत के घाट उतार दिया था। एक हिंदू को कुएं में ढकेल कर असमय मौत के मुंह में फेंक दिया गया था। कई लोगों की हत्या हुई, कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। उस समय नेहरू जी ने रिपोर्ट में कहा था कि हरिहर मंदिर महाराज पृथ्वीराज चौहान ने बनवाया था। बाबर ने इसे मस्जिद में बदलने का कार्य किया। यह ऐतिहासिक दस्तावेज बताता है कि संभल में हिंदुओं की पीड़ा अचानक नहीं हुई। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सनातन परंपरा के धार्मिक ग्रंथों में जानकारी मिलती है कि संभल में भगवान कल्कि का अवतार होने वाला है, इसलिए हर भारतवासी के मन में संभल के प्रति अटूट आस्था रही है। 

कभी सभी के खिलाफ अत्याचार करके सरकार चलाई जाती थी, आज रुक गया पलायन

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि उस समय से लेकर अब तक संभल में एससी, एसटी समाज हो या रस्तोगी-दुबे परिवार के सदस्य, डेमोग्राफी बदलने में किसी को भी बख्शा नहीं गया। सबके खिलाफ हमेशा अत्याचार होते हुए सरकार चलाई गई। नतीजतन हिंदू भाई-बहनों को पलायन के लिए मजबूर होना पड़ा। उनके घर-मकान छीन लिए गए। कानून व्यवस्था नाम मात्र की रह गई, लेकिन 2017 के बाद से संभल, शामली, कैराना, मुजफ्फरनगर में पूरी तरह से पलायन रुका है और लोग अपने घरों को लौट रहे हैं। संविधान के दायरे में रहकर सरकार धर्मांतरण, लव जेहाद के खिलाफ लगातार कार्रवाई कर रही है और न्यायालय के माध्यम से कड़ी सजा दिला रहे हैं। हमारी सरकार सर्वांगीण विकास के लिए कार्य कर रही है। 

प्रदेश को आतंक के अड्डे के रूप में बदलना चाहते थे तत्कालीन सीएम

उप मुख्यमंत्री ने कांग्रेस व सपा सरकारों को आड़े हाथ लिया। बोले कि इन सरकारों ने तुष्टिकरण व वोटबैंक की राजनीति की। 2012 से 2017 तक अखिलेश यादव की सरकार में तुष्टिकरण की हद बहुत अधिक हो गई थी। अयोध्या, वाराणसी व लखनऊ में बम विस्फोट करने वाले आतंकवादियों के मुकदमे पहली कैबिनेट में ही वापस लिए गए। तत्कालीन मुख्यमंत्री प्रदेश को आतंक के अड्डे के रूप में बदलना चाहते थे, लेकिन सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय का जिक्र करते हुए उप मुख्यमंत्री ने धन्यवाद ज्ञापित किया। 

उप मुख्यमंत्री ने बताई संभल में हुई कार्रवाई  

Advertisment

पाठक ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में हमारी सरकार कानून व्यवस्था को मजबूत कर रही है। संभल में हिंसा की घटना के बाद 68 से अधिक पौराणिक स्थलों व 19 प्राचीन कूपों को कब्जे से मुक्त कराकर पुनः उनका स्वरूप प्रदान करने का काम किया गया है। संभल में 1067 अतिक्रमण हटाकर 73 हेक्टेयर भूमि मुक्त कराई गई है। मस्जिद, मजार, मदरसे व कब्रिस्तान से भी 37 अवैध कब्जे हटाए गए। शासन किसी भी अवैध कब्जे को बर्दाश्त नहीं करेगा।

संभल में दो नए थाने बने, बिजली चोरी के लिए चला अभियान

उन्होंने बताया कि संभल में कानून व्यवस्था के लिए दो नए थाने व 45 नई चौकी स्थापित की गईं। संवेदनशील क्षेत्रों में सीसीटीवी व ड्रोन निगरानी की व्यवस्था की गई। जनपद मुख्यालय, जिला कारागार, 24वीं वाहिनी पीएसी व स्पोर्ट्स स्टेडियम जैसी परियोजनाओं पर तेजी से काम हुआ है। संभल में बिजली चोरी की गंभीर स्थिति भी सामने आई। बिजली चोरी रोकने के लिए अभियान चला। लाइन लास कभी 82 प्रतिशत तक पहुंच गया था, जो अब मात्र 18  प्रतिशत बचा है। इससे 84 करोड़ रुपये की बचत हुई है। वहां फर्जी बीमा क्लेम लेते थे। बीमा माफिया पर कार्रवाई हुई है। 100 करोड़ से अधिक की धोखाधड़ी का पर्दाफाश किया गया है। 67 लोगों को जेल भेजा गया है। 

आर्थिक दृष्टि से तेजी से आगे बढ़ रहा संभल

संभल आर्थिक दृष्टि से तेजी से आगे बढ़ रहा है। 2024-25 में संभल में 2405 करोड़ रुपये का निर्यात हुआ है। डिप्टी सीएम ने वहां के ओडीओपी का भी जिक्र किया। उन्‍होंने कहा कि निर्यात के मामले में संभल प्रदेश के मानचित्र पर दसवें स्थान पर पहुंच चुका है। जाति-धर्म, भाषा-क्षेत्र से ऊपर उठकर हमारी सरकार सबको आदर,मान-सम्मान देने के साथ सबका साथ, सबका विकास, सबके विश्वास के आधार पर काम करते हुए आगे बढ़ रही है। उन्होंने साफ किया कि संभल में अब पलायन नहीं होगा, बल्कि कानून का राज स्थापित होगा। 

सबको साथ लेकर चल रही हमारी सरकार

Advertisment

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि 2017 में योगी जी के नेतृत्व में भाजपा सरकार बनी। सबका साथ, सबका विकास और सबके विश्वास पर काम करते हुए यूपी में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करते हुए सबको साथ लेकर चलने का वायदा सरकार पूरा कर रही है। तुष्टिकरण और अन्याय न हो, हमारी सरकार सबको न्याय देने के लिए कार्य कर रही है। यूपी में संगठित लोग धर्मांतरण के साथ-साथ सीमावर्ती जिलों में डेमोग्राफी बदलने के लिए लगातार काम करते रहते थे, लेकिन हमारी सरकार ने सीमावर्ती जिलों के साथ ही यूपी के अंदर जो लोग पूर्व में अपने स्थान पर रहे हैं, उन पर पलायन के लिए कोई दबाव न बनाए, इस दिशा में कार्य किया और दोषियों पर कठोर कार्रवाई की।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में AIDA का 'सचिवालय', यूपी के 42 जिलों की बिजली निजी हाथों में सौंपने की बन रही रणनीति

यह भी पढ़ें- नटकुर में 15 दिनों से लटक रही एबीसी लाइन, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

यह भी पढ़ें- UPSSSC PET 2025 : 48 जिलों में 1497 केंद्रों पर होगी पीईटी परीक्षा, यहां जानें किस शहर में है आपका सेंटर

sambhal | yogi government | yogi government news | up news hindi | UP news 2025 | up news | latest up news | Jawaharlal Nehru | Nehru Controversy 

Nehru Controversy Jawaharlal Nehru latest up news up news UP news 2025 up news hindi yogi government news yogi government sambhal
Advertisment
Advertisment