Advertisment

UP News: किसानों का संबल बनी मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना

वित्तीय वर्ष 2025-26 में योगी सरकार की तरफ से प्रदेश के 11690 लाभार्थियों को 5.61 अरब रुपए की सहायता दी जाएगी। अंबेडकरनगर में शुक्रवार को शिवबाबा स्थान पर जनपद के लाभार्थी किसानों को चेक बांटेंगे सीएम योगी, सीधे खाते में जाएगी धनराशि।

author-image
Vivek Srivastav
खेती की बात

प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर Photograph: (सोशल मी‍डिया)

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। योगी सरकार अन्नदाता किसानों के हर सुख-दुख में सदैव साथ खड़ी है। दुर्घटना में किसी किसान की मृत्यृ-दिव्यांगता आदि होने पर आश्रितों/परिवारों के लिए मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना संबल बनी है। किसी अप्रिय घटना में आश्रित परिवार पर आर्थिक संकट खड़ा हो जाता है, जिससे परिवारवालों को जीवनयापन में अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ता है, ऐसे में संकट के समय इस योजना के माध्यम से योगी सरकार ऐसे परिवारों के लिए संबल प्रदान कर रही है। यह योजना 14 सितंबर 2019 से लागू हुई थी। योजना के अंतर्गत दुर्घटनावश मृत्यु-विकलांगता की दशा में अधिकतम पांच लाख रुपये दिए जाने का प्रावधान है।

शुक्रवार को 431 लोगों को दी जाएगी लगभग 21 करोड़ की सहायता 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री(CM Yogi Adityanath) कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 के तहत शुक्रवार (13 जून) को अंबेडकर नगर के शिवबाबा मैदान में जनपद के 431 लोगों को सहायता राशि का चेक प्रदान करेंगे। इसमें 408 लोगों को पांच लाख रुपये की सहायता प्रदान की जाएगी। 10 लोगों को ढाई लाख, एक किसान परिवार को 1.25 लाख व 12 लाभार्थियों को एक-एक लाख रुपये की सहायता राशि का डेमो चेक प्रदान किया जाएगा। कुल राशि 20 करोड़, 78 लाख, 25 हजार रुपये (लगभग 21 करोड़) है। यह राशि डीबीटी के माध्यम से सीधे खाते में जाएगी। 

प्रदेश के 11690 लोगों को दी जाएगी 5.61 अरब से अधिक की सहायता 

मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना के अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 के तहत अब तक प्रदेश के सभी 75 जनपदों में 11690 लोगों के आवेदन स्वीकृत किए गए हैं। इन्हें योगी सरकार(yogi government ) द्वारा 5 अरब, 61 करोड़, 86 लाख, 28,200 रुपये की सहायता प्रदान की जाएगी। 

मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना से लाभान्वित शीर्ष 10 जनपद 

जनपदस्वीकृत दावेधनराशि
अंबेडकरनगर43120,78,25,000
कुशीनगर         392                        19,55,00,000
कानपुर देहात                                  40319,51,50,000
मैनपुरी35517,66,00,000
जौनपुर41717,20,00,000
इटावा35217,00,80,000
हरदोई34215,99,00,000
लखीमपुर खीरी33415,82,50,000
सोनभद्र30713,75,75,000
संतकबीर नगर28013,35,25,000

साल दर साल बढ़ता गया बजट

Advertisment

मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना कल्याण योजना 14 सितंबर 2019 से लागू हुई थी। योगी सरकार ने सत्र 2020-21 में इसके लिए 500 करोड़ रुपये का बजट आवंटित किया था। इसके बाद किसानों के लिए हर वित्तीय वर्ष में बजट बढ़ता गया।   

2020 से लाभान्वित किसान व बजट आवंटन 

साल                         बजटलाभार्थी
2020-21500 करोड़11275
2021-22600 करोड़13645
2022-23650 करोड़15231
2023-24950 करोड़23821
2024-251000 करोड़25575
2025-261050 करोड़11690

यह भी पढ़ें : UP News: राहुल गांधी पर क्‍यों निशाना साधा ओम प्रकाश राजभर ने?

Advertisment

यह भी पढ़ें : Lucknow Weather report: राजधानी लखनऊ में अभी जारी रहेगा गर्मी और उमस का सितम

 यह भी पढ़ें : UP News: अखिलेश के ऑफर पर साक्षी महाराज ने क्‍यों याद दिलाई टोंटी?

CM yogi CM Yogi Adityanath yogi government
Advertisment
Advertisment