Advertisment

UP News: गोंडा हादसे पर सीएम योगी ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख की मदद

यूपी के गोंडा में रविवार सुबह हुए एक दर्दनाक हादसे में 11 लोगों की मौत पर मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने दुख जताया है और मृतकों के परि‍जनों को 5-5 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।

author-image
Vivek Srivastav
03 aug 1b

वीडियो से लिया गया चित्र। Photograph: (सोशल मीडिया)

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता।यूपी के गोंडा में रविवार की सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां मंदिर में दर्शन करने जा रहे लोगों की बुलेरो गाड़ी नहर में जा गिरी, इस हादसे में 11 लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोगों को बचा लिया गया है। हादसा इटियाथोक इलाके का है। हादसे का कारण गाड़ी में जरूरत से ज्‍यादा लोगों का सवार होना बताया जा रहा है। मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने घटना पर दुख जताया है। 

घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए

मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ( CM Yogi Adityanath) ने सोशल मीडिया एक्‍स पर लिखा, जनपद गोंडा में दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में हुई जनहानि अत्यंत दुखद एवं हृदय विदारक है।
मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। इस दुर्घटना में दिवंगत हुए लोगों के परिजनों को ₹05-05 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान करने तथा जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को सद्गति एवं शोकाकुल परिजनों को यह अथाह दुख सहन करने की शक्ति तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।
मिली जानकारी के अनुसार मोतीगंज थाना के सीहागांव निवासी प्रहृलाद गुप्ता बोलेरो गाड़ी से परिवार व मित्रों के साथ पृथ्वीनाथ मंदिर में दर्शन करने जा रहे थे। यह हादसा इटियाथोक थानाक्षेत्र के रहता बेलवा बहुता गांव के पास नहर में हुआ। पारासराय अलावल देवरिया मार्ग पर रेहरा गांव स्थित सरयू नहर पुल के पास बोलेरो अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई।

यह भी पढ़ें: Crime News: पुरानी रंजिश में युवक की बेरहमी से हत्या, बहन के सामने दी वारदात को अंजाम

यह भी पढ़ें: लखनऊ में तीन एसीपी के तबादले, कानून व्यवस्था और ट्रैफिक शाखा में नई नियुक्ति

Advertisment

यह भी पढ़े : Crime News: एएसपी की पत्नी के आत्महत्या से उठे गंभीर सवाल, मायके पक्ष ने लगाए उत्पीड़न और साजिश के आरोप, मृतका पूर्व विधायक की बेटी थी

latest up news | up news | UP news 2025 | up news breaking | up news hindi | up news in hindi

up news hindi CM Yogi Adityanath up news in hindi CM yogi latest up news up news UP news 2025 up news breaking
Advertisment
Advertisment