Advertisment

UP News : सीएम योगी बोले, यूपी वाले अब इलाज के लिए दिल्ली में नहीं भटकेंगे

रविवार को गाजियाबाद में यशोदा मेडिसिटी के लोकार्पण समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह केवल एक अस्पताल नहीं, बल्कि वर्ल्ड क्लास हेल्थकेयर इंफ्रास्ट्रक्चर की नई परिभाषा है।

author-image
Vivek Srivastav
26 a4

रविवार को गाजियाबाद में यशोदा मेडिसिटी का लोकार्पण करतीं राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु। Photograph: (सोशल मीडिया)

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। उत्तर प्रदेश अब स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू रहा है। हेल्थकेयर सेक्टर में निवेश, नवाचार और गुणवत्तापूर्ण सुविधाओं की दिशा में राज्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। गाजियाबाद में स्थापित यशोदा मेडिसिटी इसका सशक्त उदाहरण है। यह केवल एक अस्पताल नहीं, बल्कि वर्ल्ड क्लास हेल्थकेयर इंफ्रास्ट्रक्चर की नई परिभाषा है। इस संस्थान के माध्यम से न केवल एनसीआर, बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश के नागरिकों को अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाएं एक ही छत के नीचे प्राप्त होंगी। यह बातें कहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने। वह रविवार को गाजियाबाद में यशोदा मेडिसिटी के लोकार्पण समारोह में बोल रहे थे।

5,000 से अधिक लोगों के लिए रोजगार का माध्यम

26 a5
गाजियाबाद में यशोदा मेडिसिटी के लोकार्पण समारोह में अस्‍पताल के स्‍टाफ से बात करते रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व सीएम योगी। Photograph: (सोशल मीडिया)

मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने कहा कि प्रदेश के लोगों को अब दिल्ली में महंगे इलाज के लिए भटकने की जरूरत नहीं, क्योंकि गाजियाबाद में ही वर्ल्ड क्लास हेल्थकेयर उपलब्ध हो गया है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2022 में जब उत्तर प्रदेश में थर्ड ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी आयोजित हुई थी, उस समय डॉक्टर पीएन अरोड़ा ने इन्वेस्ट यूपी के साथ एमओयू किया था कि गाजियाबाद में यशोदा मेडिसिटी के नाम से अत्याधुनिक अस्पताल का निर्माण करेंगे। इसमें सभी प्रकार की सुपर स्पेशलिटी सुविधाएं होंगी और विशेष रूप से कैंसर की अत्याधुनिक सुविधा भी, जिसके लिए पहले लोगों को विदेश जाना पड़ता था।
मुख्यमंत्री ने कहा कि तब यह विश्वास नहीं होता था कि इतनी जल्दी यह संभव होगा, लेकिन डॉक्टर पीएन. अरोड़ा, डॉक्टर उपासना अरोड़ा और उनकी पूरी टीम ने मात्र तीन वर्षों में इसे साकार कर दिखाया। यह इन्वेस्टमेंट भी है और 5,000 से अधिक लोगों के लिए रोजगार का माध्यम भी। इस अस्पताल में डॉक्टर, पैरामेडिक्स, नर्सिंग स्टाफ और अन्य हेल्थकेयर से जुड़े 5,000 से अधिक लोगों को रोजगार मिला है।

राज्य में अब तक 42 नए मेडिकल कॉलेज स्थापित किए जा चुके हैं

मुख्यमंत्री ने कहा कि तीन वर्षों में यह जो काम हुआ है वह उत्तर प्रदेश के बदलते निवेश माहौल और मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर की शक्ति को दर्शाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने पिछले 11 वर्षों में हेल्थ सेक्टर में ऐतिहासिक सुधार किए हैं। उत्तर प्रदेश ने भी इस दिशा में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं। राज्य में अब तक 42 नए मेडिकल कॉलेज स्थापित किए जा चुके हैं, जबकि दो एम्स (गोरखपुर और रायबरेली) सफलतापूर्वक संचालित हो रहे हैं।

Advertisment

कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए अत्याधुनिक सुविधाएं

उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार का लक्ष्य है कि हर नागरिक को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधा मिले और हेल्थकेयर में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा विकसित हो। सीएम योगी ने भारतीय दर्शन का उल्लेख करते हुए कहा कि भारतीय मनीषा कहती है कि “शरीरं माध्यमं खलु धर्मसाधनम्,” यानी जीवन के सभी उद्देश्यों की पूर्ति एक स्वस्थ शरीर से ही संभव है।
उन्होंने कहा कि यशोदा मेडिसिटी इसी भावना को मूर्त रूप देती है। यहां कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं, जो अब तक केवल विकसित देशों में ही मिलती थीं। मुख्यमंत्री ने डॉक्टर पीएन. अरोड़ा, डॉक्टर उपासना अरोड़ा और उनकी पूरी टीम को धन्यवाद देते हुए कहा कि उन्होंने उत्तर प्रदेश और एनसीआर के नागरिकों के लिए हेल्थकेयर की नई दिशा तय की है।

यह भी पढ़े : Crime News :हजरतगंज में युवक ने कार के अंदर खुद को गोली मारी, मौके पर मौत

यह भी पढ़ें: Lucknow Crime: थाने में पुलिस पर हमला, आरोपी छुड़ाने पहुंचे समर्थकों ने मचाया उत्पात, वर्दी फाड़ी, कई पुलिसकर्मी घायल

Advertisment

यह भी पढ़ें: Lucknow Crime: गोमतीनगर पुलिस ने गाड़ी चढ़ाने के प्रयास में एक आरोपी को किया गिरफ्तार

latest up news | up news | UP news 2025 | up news hindi | up news in hindi | CM yogi | CM Yogi Adityanath 

CM Yogi Adityanath CM yogi up news in hindi up news hindi UP news 2025 up news latest up news
Advertisment
Advertisment