Advertisment

UP Politics : अखिलेश बोले, भाजपा राजनीतिक गैंग, इसका एजेंडा समाज में नफरत फैलाना

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार में तमाम तरह के अवैध कारोबार हो रहे हैं। जमीनों पर अवैध कब्जे हो रहे हैं। भाजपाई सरकारी जमीनों, तालाबों पर कब्जे कर रहे है। भाजपा भूमाफिया पार्टी है। इस सरकार में असीमित लूट और भ्रष्टाचार है।

author-image
Vivek Srivastav
20 sep 1

सपा मुखिया अखिलेश यादव का फाइल फोटो। Photograph: (सोशल मीडिया)

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा राजनीतिक गैंग है। इसका एजेंडा समाज में नफरत फैलाना और सामाजिक सद्भाव को खत्म करना है। भाजपा सरकार में तमाम तरह के अवैध कारोबार हो रहे हैं। जमीनों पर अवैध कब्जे हो रहे हैं। भाजपाई सरकारी जमीनों, तालाबों पर कब्जे कर रहे है। भाजपा भूमाफिया पार्टी है। इस सरकार में असीमित लूट और भ्रष्टाचार है। हर विभाग और हर कार्य में भ्रष्टाचार है। सरकारी बजट की लूट चल रही है।

सपा के कार्यकर्ता बहुत मेहनती और संघर्षशील

सपा के प्रदेश मुख्यालय पर विभिन्न जिलों से आये कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता बहुत मेहनती और संघर्षशील हैं। पार्टी का भरोसा अपने कार्यकर्ताओं पर है। प्रदेश की जनता भाजपा सरकार को हटाने और समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने के लिए तत्पर है। जनता समाजवादी पार्टी पर भरोसा कर रही है। समाजवादी पार्टी ने सरकार में रहने के दौरान अपने सभी वादे पूरे किए थे। किसानों को सुविधाएं दी थी। सिंचाई, दवाई, मुक्त की गयी थी। छात्रों को लैपटॉप दिया गया। युवाओं को नौकरी, रोजगार दिया गया।

कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि जनता की इच्छा पर खरे उतरें

अखिलेश यादव ने कहा कि कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि जनता की इच्छा पर खरे उतरें। जनता के बीच रहकर समाजवादी पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों की जानकारी दे। कार्यकर्ताओं को भाषा, व्यवहार और परस्पर भरोसा करते हुए एकजुटता का परिचय देना है। सभी का सम्मान करें। सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के खिलाफ अनर्गल आरोप न लगाएं। अनुशासित आचरण का परिचय देना चाहिए।
    अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों से जनता त्रस्त है। महंगाई, बेरोजगारी चरम पर है। किसान, नौजवान, व्यापारी सभी परेशान है। भाजपा सरकार ने 9 साल की सरकार में समाज में दूरी पैदा करने के अलावा कोई काम नहीं किया है। पीडीए को प्रताड़ित किया है। सरकार पीडीए के साथ हर स्तर पर भेदभाव कर रही है। अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी 2027 में प्रदेश में सरकार बनाकर सामाजिक न्याय के राज की स्थापना करेगी। सभी को न्याय और सम्मान मिलेगा।

यह भी पढ़ें: UP News : अखिलेश का बड़ा आरोप, खाद के गोरखधंधे में भाजपा के लोग शामिल

Advertisment

यह भी पढ़ें : UP News : कलाकार बोली, कार्यक्रम करना है, मंच दिला दीजिए, सीएम योगी ने जवाब में कह दी बड़ी बात

यह भी पढ़ें : Lucknow Crime:कारोबारी ईशान गर्ग की खुदकुशी ने खड़े किए कई सवाल, कर्ज, अवसाद व अकेलेपन ने ली एक और जान

Akhilesh Yadav | Akhilesh Yada PDA | samajwadi party | UP Politics | up politics 2025 | UP politics latest | UP politics today | up politics update 

Advertisment
up politics update UP politics today UP politics latest up politics 2025 UP Politics bjp samajwadi party Akhilesh Yada PDA Akhilesh Yadav
Advertisment
Advertisment