Advertisment

UP News: सपा सांसद रामजी लाल सुमन का विवादित बयान, धर्मांतरण के लिए हिंदू धर्म ही दोषी

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन ने कहा कि जब तक हिंदू धर्म में विषमता रहेगी और समता का भाव नहीं आएगा, तब तक देश में धर्मपरिवर्तन होता रहेगा और इसे कोई नहीं रोक सकता।

author-image
Vivek Srivastav
ram i

सपा सांसद रामजी लाल सुमन का फाइल फोटो। Photograph: (सोशल मीडिया)

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। आजकल जहां पूरे देश में धर्मपरिवर्तन को लेकर गर्मागर्म बहस छिड़ी हुई है, वहीं सपा सांसद रामजी लाल सुमन ने विवादित बयान दिया है। फ‍िरोजाबाद में उन्‍होंने कहा कि धर्मांतरण के लिए हिंदू धर्म ही जिम्‍मेदार है और जब तक हिंदू धर्म में समानता नहीं आएगी, तब तक देश में धर्मांतरण को कोई नहीं रोक सकता। रामजी लाल सुमन समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद हैं। उनके इस ताजा विवादित बयान पर राजनीति का और गर्माना तय है।    

लोगों को मंदिरों में जाने से रोका जा रहा

सपा सांसद ने कहा कि महापुरुष विवेकानंद और महात्‍मा गांधी ने भी कहा था कि अगर हिंदू धर्म समानता को नहीं अपना सकता तो हम चाहेंगे कि इसे नष्‍ट हो जाना चाहिए। उन्‍होंने कहा कि अगर किसी निजी कारणों से या प्रेम के चलते धर्मपरिवर्तन किया है या निकाह किया है तो यह उसका निजी विषय है। इस पर मैं कुछ नहीं कह सकता। सपा सांसद ने कहा कि लोगों को मंदिरों में जाने से रोका जा रहा है। सपा मुखिया ने जब सीएम आवास छोड़ा तो नए सीएम ने उसे गंगाजल से धुलवाया गया, यह कैसा धर्म है?  रामजी लाल सुमन ने कहा कि जब तक हिंदू धर्म में विषमता रहेगी और समता का भाव नहीं आएगा, तब तक देश में धर्मपरिवर्तन होता रहेगा और इसे कोई नहीं रोक सकता।

यह भी पढ़ें- मजबूर मंत्री : एके शर्मा ने अभियंता की हीलाहवाली की उजाकर, सोशल मीडिया पर डाला ऑडियो

यह भी पढ़ें- निजीकरण के ड्राफ्ट डॉक्यूमेंट की लीगल वैधता नहीं, उपभोक्ता परिषद ने की CBI जांच की मांग

Advertisment

यह भी पढ़ें- पावर कारपोरेशन कर्मचारियों पर निकाल रहा खीझ, संघर्ष समिति तेज करेगी आंदोलन

latest up news | up news | up news hindi | up news in hindi | up news breaking | UP news 2025 | Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav UP news 2025 up news breaking up news in hindi up news hindi up news latest up news
Advertisment
Advertisment