Advertisment

UP News : डॉ. की विधायक को दो टूक, 'मैं अपना इस्‍तीफ भेज दूंगा, आपके जैसे न जाने कितने विधायक आए और गए'

गाजीपुर की जखनियां सीट से विधायक बेदी राम गाजीपुर में अपने कुछ समर्थकों के साथ एक सरकारी अस्‍पताल में आए थे। वह अस्‍पताल के सुपरिटेंडेंट योगेंद्र यादव से बातचीत कर रहे थे। इस बीच, हाजिरी समेत कुछ अन्‍य बातों को लेकर मामला गरमा गया।

author-image
Vivek Srivastav
23 aug 1

सीनियर डॉ. व सुपरिटेंडेंट योगेंद्र यादव से उलझते सुभासपा विधायक बेदी राम(बैठे हुए पीले गमछे में।) Photograph: (सोशल मीडिया)

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता।  सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के विधायक बेदीराम एक बार फ‍िर विवादों में हैं। इस बार मामला है यूपी के गाजीपुर का। यहां सुभासपा विधायक एक सरकारी अस्‍पताल में पहुंचे और कथित अनियमितताओं को लेकर सीनियर डॉ. व सुपरिटेंडेंट योगेंद्र यादव से उलझ पड़े। थोड़ी देर विधायक को सुनने के बाद डॉ. योगेंद्र यादव भी झल्‍ला उठे और उन्‍होंने कहा, मैं अपना इस्‍तीफ भेज दूंगा, आपके जैसे न जाने कितने विधायक आए और गए। यह कहते हुए वह अपने कार्यालय से बाहर निकल गए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 

गाजीपुर की जखनियां सीट से विधायक बेदी राम मूल रूप से आजमगढ़ के रहने वाले हैं। ताजा मामला गाजीपुर का है। यहां विधायक बेदीराम अपने कुछ समर्थकों के साथ एक सरकारी अस्‍पताल में आए थे। वह अस्‍पताल के सुपरिटेंडेंट योगेंद्र यादव से बातचीत कर रहे थे। इस बीच, हाजिरी समेत कुछ अन्‍य बातों को लेकर मामला गरमा गया। अभी तक शांत दिख रहे विधायक बेदीराम का पारा सातवें आसमान पर चढ़ गया और वो जोर जोर से चिल्‍लाकर बात करने लगे। उन्‍होंने डॉ. योगेंद्र यादव पर समाजवादी पार्टी के लिए काम करने का आरोप भी लगा दिया। काफी देर तक बर्दाश्‍त करने के बाद डॉ. साहब का पारा भी चढ़ गया। वो अपनी कुर्सी से उठे और कहा मैं अपना इस्‍तीफ भेज दूंगा, आपके जैसे न जाने कितने विधायक आए और गए। इतना कहने के बाद वह कमरे से बाहर चले गए। हालांकि बाहर जाते समय बेदीराम के समर्थकों ने उन्‍हें रोकने की भी कोशिश की।

23 aug 2
कमरे से बाहर जाते सुपरिटेंडेंट योगेंद्र यादव(लाल घेरे में)। Photograph: (सोशल मीडिया)

आठ मामले दर्ज हैं बेदीराम पर

जखनियां से सुभासपा विधायक बेदी राम के खिलाफ उत्तर प्रदेश, मध्‍यप्रदेश और राजस्थान में कुल आठ केस दर्ज हैं। पेपर लीक मामले में बेदीराम तिहाड़ जेल की हवा भी खा चुके हैं। बेदीराम रेलवे में टीटीई के पद पर थे। रेलवे भर्ती परीक्षा का पेपर लीक कराने में नाम सामने आने के बाद रेलवे ने उन्हें बर्खास्त कर दिया था। बेदी राम को यूपी एसटीएफ ने 15 साथियों के साथ 26 फरवरी 2006 को लखनऊ के कृष्णानगर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के समय बेदी राम अपने गिरोह के सदस्य मोहम्मद असलम के मकान में साथियों के साथ रेलवे समूह 'घ' की परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक कराने के बाद अभ्यर्थियों से उत्तर हल करवा रहा था। तत्कालीन एसएसपी एसटीएफ एसके भगत ने इस मामले से संबंधित प्रेस नोट भी जारी करवाया था। प्रेस नोट में बेदी राम को गिरोह का सरगना बताया गया था।

Advertisment

यह भी पढ़ें: Crime News: हाथरस में छात्रवृत्ति घोटाले के दो आरोपी गिरफ्तार

यह भी पढ़ें: Crime News:अंसल कंपनी पर 11.60 लाख की ठगी का केस दर्ज

यह भी पढ़ें: UP News : Cyber Criminals पर पूरी तरह नकेल कसने की तैयारी में योगी सरकार

 latest up news | UP news 2025 | up news hindi | up news in hindi

up news latest up news up news in hindi up news hindi UP news 2025
Advertisment
Advertisment