Advertisment

UP News : पूर्व ब्‍लॉक प्रमुख ने बसपा का दामन छोड़ थामा कांग्रेस का हाथ

सहारनपुर से पूर्व ब्‍लॉक प्रमुख भागमल सिंह ने सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने दिलाई सदस्‍यता।

author-image
Vivek Srivastav
05 sep 1c

कांग्रेस की सदस्‍यता दिलाते अजय राय। Photograph: (वाईबीएन)

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। कांग्रेस पार्टी की नीतियों एवं उसकी समावेशी विचारधारा में आस्था जताते हुए एवं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी एवं राष्ट्रीय महासचिव, सांसद श्रीमती प्रियंका गांधी द्वारा गरीब, मजदूर, दलित, शोषित, वंचित वर्ग के लोगों के हक और अधिकारों की रक्षा के लिए लगातार किए जा रहे सदन से लेकर सड़क तक के संघर्षों से प्रेरित होकर आज यहां प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में बहुजन समाज पार्टी को छोड़कर जनपद सहारनपुर से पूर्व ब्‍लॉक प्रमुख भागमल सिंह ने सैकड़ों समर्थकों के साथ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। 
इससे पूर्व शिक्षक दिवस के अवसर पर महान दार्शनिक, शिक्षक, राजनेता एवं लेखक रहे डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया।

अजय राय ने भागमल के साथ सदस्यता ग्रहण करने आए लोगों के गले में कांग्रेस तिरंगा पट्टिका पहनाकर तथा पार्टी का सदस्यता कार्ड देकर सभी को विधिवत रूप से पार्टी की सदस्यता दिलाई। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के ज्वाइनिंग प्रभारी नितिन शर्मा, शिक्षक प्रकोष्ठ के कोऑर्डिनेटर डॉ. अमित कुमार राय, विधि विभाग के कोऑर्डिनेटर आसिफ रिजवी रिंकू, उत्तर प्रदेश किसान कांग्रेस पूर्वी के चेयरमैन राम मोहन शुक्ला, जिला कांग्रेस कमेटी बदायूं के अध्यक्ष अजीत यादव, अभिरूप राय मुख्य रूप से मौजूद रहे।

भाजपा सरकार की नीतियों से समाज का प्रत्येक वर्ग पीड़ित

अजय राय ने कहा कि वोट चोरी से बनी भाजपा सरकार की नीतियों से समाज का प्रत्येक वर्ग पीड़ित है। समाज में पूरी तरह से अन्याय और अत्याचार व्याप्त है। भाजपा के लोग आज जिस तरह से कांग्रेस कार्यालयों पर हमला कर रहे हैं, यह उनका डर है कि आने वाले समय में वह इस देश और प्रदेश की सत्ता से बाहर जाने वाले हैं। राय ने कहा कि आज देश के संविधान और लोकतंत्र पर खतरा है] जिसकी लडाई हमारे नेता राहुल गांधी लड़ रहे हैं। मेरा आप सभी से आग्रह है कि आप राहुल गांधी के हाथों को मजबूत करिए। कांगेस ही इस देश और प्रदेश दोनों का भविष्य है और अगर कांग्रेस मजबूत होगी तो हम सभी को ताकत मिलेगी और सभी के हक और अधिकार सुरक्षित रहेंगे। 

पूर्व ब्लाक प्रमुख भागमल जी के साथ सदस्यता ग्रहण करने वालों में प्रमुख रूप से निखिल मित्तल, डॉ. राकेश प्रजापति, महबूब प्रधान, हाजी नसीम पूर्व प्रधान, अभिषेक चौधरी, मनोज कुमार, नाथीराम, प्रवीण प्रधान, गुरूवीन कुमार, राजेन्द्र नौटियाल पूर्व जिला पंचायत, सत्येन्द्र कुमार, रवीन्द्र प्रधान, पोपिन कुमार पूर्व प्रधान, साजिद प्रधान, अजीत सिंह, संदीप कुमार, लोकेन्द्र कुमार, शीतल कुमार, सोमपाल सिंह, दिनेश कुमार, अशोक कुमार, सूरजमल सैनी, प्रेम चन्द्र, अनुभव सिंह, कंवर पाल सिंह, धर्म सिंह, रोहित बंसल, अंकुश कुमार, अंकित कुमार सहित भारी संख्या में समर्थक शामिल रहे।

Advertisment

यह भी पढ़ें :UP News : अखिलेश यादव ने क्‍यों कहा? भाजपा माल तो दे सकती है, लेकिन 'मान' नहीं दे सकती

यह भी पढ़ें :उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा : हाईकोर्ट ने पूछा, परीक्षा में शामिल होने के लिए आयु सीमा में छूट क्यों नहीं दी गई?

यह भी पढ़ें :UP News : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को हाईकोर्ट से राहत, सम्मन आदेश और आरोप पत्र निरस्त

latest up news | UP news 2025 | up news hindi 

up news hindi UP news 2025 up news latest up news Congress
Advertisment
Advertisment