/young-bharat-news/media/media_files/2025/09/04/4-sep-1b-2025-09-04-12-16-23.png)
सपा मुखिया अखिलेश यादव और मंत्री ओम प्रकाश राजभर का फाइल फोटो। Photograph: (सोशल मीडिया)
लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के छात्रों पर पुलिसिया लाठीचार्ज के बाद से यूपी की सियासत रोजाना नई शक्ल लेती जा रही है। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी(सुभासपा) के अध्यक्ष व योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर ABVP के छात्रों को गुंडा कहने और पुलिसिया लाठीचार्ज को सही ठहराने पर राजनीति और गरमा गई है। राजभर के बयान से नाराज ABVP छात्रों ने बीती रात उनके लखनऊ स्थित आवास पर जमकर हंगामा किया और माफी मांगने की बात की। इन सबके बीच समाजवादी पार्टी के मुखिया व पूर्व सीएम अखिलेश यादव को योगी सरकार को घेरने का एक और मौका मिल गया।
भाजपा अपने सहयोगी दलों के खिलाफ प्रदर्शन करवा रही
अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि भाजपा किसी की भी सगी नहीं है। कल तक भाजपा में परिषद (विश्व हिंदू परिषद) बनाम वाहिनी(हिंदू वाहिनी) की लड़ाई चल रही थी, लेकिन अब भाजपा अपने सहयोगी दलों के खिलाफ ही उनके घरों तक पर प्रदर्शन करवा रही है। सपा मुखिया ने तंज कसते हुए कहा कि भाजपा के सहयोगी बने धन-लोलुप लोगों को अब ये समझ आ गया है कि 'इस्तेमाली' पार्टी उनकी 'माली हालत' तो सुधार सकती है, मतलब उनके खजाने में 'माल' तो दे सकती है, परंतु 'मान' कभी नहीं देगी, क्योंकि भाजपा की साजिश ही यही है कि 'पहले इस्तेमाल करो, फिर बर्बाद करो'।
अपने-अपने समाज में मुंह दिखाने लायक नहीं रहे सहयोगी दल
सपा मुखिया ने कहा कि भाजपा ने अपने तथाकथित सहयोगियों की जो दुर्गति की है, उससे वो अपने-अपने समाज में मुंह दिखाने लायक नहीं रहे हैं। अखिलेश ने आगे तंज कसते हुए कहा कि सहयोगियों को समझ में नहीं आ रहा है कि अब जाएं तो जाएं कहां? भाजपा ने सियासी रूप से उनको बर्बाद कर दिया है, उनके हाथ-पैर ठंडे पड़ गए हैं और चेहरे 'पीले'।
भाजपा किसी की सगी नहीं है… कल तक भाजपाइयों की अपनी ही ‘परिषद’ बनाम अपनी ही ‘वाहिनी’ हो रहा था, अब अपने तथाकथित राजनीतिक सहयोगी के ख़िलाफ़, उनके आवासों तक पर प्रदर्शन करवा रही है।
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) September 4, 2025
भाजपाइयों की ‘दरारवादी सोच’ अब अपने गुट में भी दरार डाल चुकी है। भाजपा के सहयोगी बने धन-लोलुप… pic.twitter.com/zayAkq7HDA
यह भी पढ़ें: Lucknow News: अग्निशमन विभाग ने कराया मॉक ड्रिल, लोगों को किया जागरूक
यह भी पढ़ें: Crime News: गांव महिमा खेड़ा में युवक ने फांसी लगाकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी
akhileshyadav | samajwadi party | bjp | latest up news | up news | UP news 2025 | up news hindi