Advertisment

UP News : स्‍कूल में हिंदू बच्‍चों से बनवाया I LOVE Mohammad का चार्ट, प्रबंधक गिरफ्तार

सीतापुर जिले में एक स्‍कूल पर आरोप लगा है कि यहां हिंदू बच्‍चों से जबरन I LOVE Mohammad का चार्ट बनवाया गया। इसकी जानकारी अभिभावकों को हुई तो मामला पुलिस तक पहुंच गया। जानें पूरा मामला।

author-image
Vivek Srivastav
28 a 4

I LOVE Mohammad का चार्ट लिए बच्‍चा। Photograph: (सोशल मीडिया)

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। प्रदेश के अनेक जिलों में I LOVE Mohammad के पोस्‍टर, बैनर लेकर प्रदर्शन के सिलसिले के बाद अब एक नया मामला सामने आया है, जिससे विवाद और बढ़ने की आशंका है। ताजा मामला सीतापुर जिले का है। आरोप है कि यहां एक स्‍कूल में हिंदू बच्‍चों से जबरन I LOVE Mohammad का चार्ट बनवाया गया। इसकी जानकारी अभिभावकों को हुई तो मामला पुलिस तक पहुंच गया। फ‍िलहाल पुलिस ने स्‍कूल प्रबंधक को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि प्रिंसिपल व शिक्षिका फरार हैं। 

प्रिंसिपल व शिक्ष‍िका फरार, तलाश जारी 

मिली जानकारी के अनुसार सदरपुर थाना क्षेत्र के बनवीरपुर में अमर बापू शिक्षा निकेतन नाम से स्‍कूल है। आरोप है कि यहां की एक शिक्षिका ने पहले ब्‍लैक बोर्ड पर I LOVE Mohammad लिखा और फ‍िर उसे बच्‍चों से अपनी अपनी कॉपी में बनाने को कहा। बच्‍चों के घर पहुंचने पर जब अभिभावकों को इसकी जानकारी हुई तो वे विरोध जताने स्‍कूल पहुंच गए। वहां स्थिति बिगड़ती देख पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद पुलिस को लिखित में भी शिकायत दी गई। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज करते हुए स्‍कूल प्रबंधक को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि प्रिंसिपल व शिक्ष‍िका फरार हैं, पुलिस दोनों की तलाश में जुटी है।

यह भी पढ़ें : UP Politics : 'आई लव मोहम्मद' की आड़ में अराजकता करने वालों को 'चंड-मुंड' की तरह रौंद देंगे : सीएम योगी

Advertisment

यह भी पढ़ें : UP Politics : सीएम योगी बोले, कुछ लोगों को शांति पसंद नहीं आती, इनकी गर्मी शांत करने के लिए डेंटिंग-पेंटिंग जरूरी

यह भी पढ़ें : UP Politics : 'आई लव मोहम्‍मद' के जवाब में आया 'आई लव श्री योगी आदित्यनाथ जी' और 'आई लव बुलडोजर'

 I Love Mohammad controversy | latest up news | up news | UP news 2025 | up news hindi | up news in hindi 

Advertisment

I Love Mohammad controversy latest up news up news UP news 2025 up news hindi up news in hindi
Advertisment
Advertisment