Advertisment

UP News: सीतापुर में करोड़ों की परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण

जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने करीब 215 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का शिलान्‍यास व लोकार्पण किया। उन्‍होंने एक पेड़ मां के नाम महाअभियान के अंतर्गत पौधारोपित कर सभी को अधिक से अधिक पौधरोपण करने तथा पर्यावरण को संरक्षित रखने का भी संदेश दिया।

author-image
Vivek Srivastav
dev singh

मंत्री स्‍वतंत्रदेव सिंह का फाइल फोटो। Photograph: (सोशल मीडिया)

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। प्रदेश के जलशक्ति विभाग (सिंचाई एवं जल संसाधन, बाढ़ नियंत्रण, परती भूमि विकास, लघु सिंचाई, नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति) मंत्री स्वतंत्र देव सिंह एक दिवसीय दौरे पर बुधवार सीतापुर पहुंचे। मंत्री ने कनरखी एवं बंगालीपुरवा ग्रामों में आयोजित कार्यक्रमों के दौरान गोबरहिया नाले पर रेगुलेटर निर्माण की परियोजनाओं का विधि विधान से भूमि पूजन कर शिलान्यास किया।
उन्होंने बाढ़ खंड बाराबंकी एवं सिंचाई खंड सीतापुर की 168.60 करोड़ लागत की सात परियोजनाओं का शिलान्यास किया तथा सीतापुर प्रखंड शारदा नहर, सीतापुर एवं सिंचाई खंड, सीतापुर की 46.74 करोड़ लागत की नौ परियोजनाओं का लोकार्पण भी किया। मंत्री ने एक पेड़ मां के नाम महाअभियान के अंतर्गत पौधारोपित कर सभी को अधिक से अधिक पौधरोपण करने तथा पर्यावरण को संरक्षित रखने का भी संदेश दिया। साथ ही श्रमिकों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।

Advertisment

पंचायत चौपाल भी आयोजित हुई

मंत्री की अध्यक्षता में ग्राम बंगालीपुरवा में विकसित भारत का अमृत काल-सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण के 11 वर्ष के अवसर पर पंचायत चौपाल भी आयोजित की गयी। उन्होंने यहां नीट की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर शिवानी मौर्य को सम्मानित किया। इसके साथ ही आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत श्याम लाल, ओम प्रकाश, कमला देवी, नेम कुमार, नैना देवी, भोला नाथ आदि लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड वितरित किए। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग की ओर से आयोजित स्वास्थ्य शिविर में लगभग 200 पात्रों का पंजीकरण कर आयुष्मान कार्ड जारी कराए गए। इसके अतिरिक्त मुख्यमंत्री लघु सिंचाई योजना के लाभार्थियों माधव राव, अशोक कुमार, राम प्रसाद, कल्लू राम, छोटे लाल एवं सोमवारी लाल आदि को सम्मानित भी किया। इसके उपरांत जलशक्ति मंत्री ने ग्राम बगस्ती में सरयू नदी के दायें तट पर स्थित चहलारीघाट गनेशपुर के किमी. 18.920 से किमी. 19.670 के मध्य बाढ़ सुरक्षात्मक कार्यों का स्थलीय निरीक्षण भी किया।

प्रदेश का निरंतर विकास हो रहा

Advertisment

मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी के कुशल नेतृत्व में देश एवं प्रदेश का निरंतर विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि विभिन्न योजनाओं के पात्रों को बिना किसी भेदभाव के सभी लाभ दिए जा रहा है। शिक्षा, चिकित्सा, आवास, शौचालय, पेयजल आदि के पात्रों के लिए निःशुल्क एवं समुचित प्रबंध सुनिश्चित किया गया है। प्रदेश की कानून व्यवस्था बेहतर हुई है तथा विद्युत आपूर्ति व्यवस्था में भी सुधार हुआ है। बेहतर सड़कों का भी प्रबंध सुनिश्चित करने का कार्य भी प्रदेश एवं केंद्र की सरकार ने किया है।

ड्रोन दीदी योजना के माध्यम से महिलाएं आत्मनिर्भर हो रही हैं

महिला सशक्तीकरण की दिशा में अनेक प्रयास किए गए हैं, जिनमें ड्रोन दीदी योजना के माध्यम से महिलाएं आत्मनिर्भर हो रही है। गांव गांव तक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में प्रधानमंत्री की ओर से निरंतर कार्य किया जा रहा है। मंत्री ने ग्रामीणों से अपेक्षा की कि वह अपने बेहतर स्वास्थ्य एवं सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य करें। परिवार में महिलाओं एवं बुजुर्गों का सम्मान करें। गांव में आपसी समन्वय एवं सौहार्द की भावना से रहें तथा बुरी आदतों से दूर रहें।
कार्यक्रम के दौरान विधायक सेवता ज्ञान तिवारी ने क्षेत्र के विकास के लिए व्यापक स्तर पर परियोजनाएं स्वीकृत कराए जाने पर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री योगी के साथ जलशक्ति मंत्री का धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के विषय में भी जानकारी दी तथा सरकार की बेहतर कार्यप्रणाली से क्षेत्र को हुए लाभ के विषय में बताया। उन्होंने लोकार्पण एवं शिलान्यास की गयी परियोजनाओं के विषय में भी जानकारी दी।भाजपा के जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला, अधिशासी अभियंता सिंचाई विशाल पोरवाल, अधिशाषी अभियंता लघु सिंचाई हरिश्चन्द्र गुप्ता सहित सिंचाई विभाग के वरिष्ठ अधिकारी तथा सम्बंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Advertisment

यह भी पढ़ें : कांग्रेस का तंज : मोदी को फोन पर अटकाया, पाक जनरल मुनीर को लंच पर बुलाया ट्रंप ने

यह भी पढ़ें : UP News: बांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर के विरोध में बैठी महिलाओं को मिला अखिलेश यादव का साथ

यह भी पढ़ें : Crime News: शादी का झांसा देकर 13 साल तक करता रहा शारीरिक शोषण, गिरफ्तार

Advertisment
Advertisment