Advertisment

UP News: बांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर के विरोध में बैठी महिलाओं को मिला अखिलेश यादव का साथ

बांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर का मसला अब सियासी रंग लेता जा रहा है। यहां के गोस्‍वामी समाज और व्‍यापारी समाज की महिलाएं इसका विरोध कर रही हैं। अब सपा मुखिया अखिलेश यादव ने भी इसे लेकर भाजपा पर हमला किया और कहा कि भाजपा आस्‍था का कारोबार करती है।

author-image
Vivek Srivastav
एडिट
banke bihari

बांके बिहारी मंदिर में विरोध कर रहीं महिलाएं। Photograph: (सोशल मीडिया)

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। वृंदावन में बांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर को लेकर यहां के गोस्‍वामी समाज और व्‍यापारी वर्ग का विरोध बढ़ता जा रहा है। गोस्‍वामी समाज और व्‍यापारी वर्ग की महिलाएं बांके बिहारी मंदिर के गेट नंबर 1 की चौखट पर बैठकर विरोध जता रही हैं। कभी सामूहिक रूप से 'विनय पाठ' किया जा रहा तो कभी मौन रहकर विरोध जताया जा रहा है। हालांकि सरकार की ओर से अभी तक इनके विरोध का संज्ञान नहीं लिया गया है। वहीं, समाजवादी पार्टी के मुखिया व प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने अब इनके लिए आवाज उठाई है। 

Advertisment

क्‍या कहा सपा मुखिया ने

सपा मुखिया(Akhilesh yadav) ने इनके विरोध का वीडियो सोशल मीडिया 'एक्‍स' के अपने हैंडल पर शेयर किया है। अखिलेश यादव ने कहा कि मथुरा में कॉरिडोर न बनाने के लिए भले ही जनता ने खून से चिट्ठी लिखी हो, लेकिन इस भाजपा सरकार पर कोई असर नहीं पड़ेगा। उन्‍होंने आरोप लगाया क‍ि भाजपा आस्‍था का कारोबार करती है और अपने दंभी स्‍वभाव के चलते वह जनता की चिट्ठी कभी पढ़ेगी भी नहीं। अहंकार अनपढ़ बना देता है। 

क्‍या कह रही हैं महिलाएं 

Advertisment

विरोध पर बैठी महिलाओं का कहना है कि अगर सरकार को विकास ही करना है तो पहले यमुना का जाकर करें। देखें कि वहां कितनी गंदगी है? यमुना का जल कितना दूषित हो गया है? कितने नाले यमुना में अपनी गंदगी गिरा रहे हैं? सड़कें कितनी खराब हैं? महिलाओं ने यह भी सवाल उठाया कि अगर मंदिर में ज्‍यादा भीड़ का सवाल है तो उसे नियंत्रित करना शासन प्रशासन का काम है, अगर वह करना चाहे तो कर सकता है। 

यह भी पढ़ें : Lucknow News : तेज धूप से फीका पड़ा दशहरी आम का स्वाद, बारिश बढ़ाएगी मिठास

यह भी पढ़ें : ख्वाजा मुईनुद्दीन भाषा विश्वविद्यालय में बीएड की 100 सीटों पर होंगे दाखिले, फीस अन्य संस्थानों से कम

Advertisment

यह भी पढ़ें : Crime News: शादी का झांसा देकर 13 साल तक करता रहा शारीरिक शोषण, गिरफ्तार

akhilesh yadav
Advertisment
Advertisment