Advertisment

UP News: केशव प्रसाद मौर्य के तीखे बोल, अखिलेश यादव मानसिक रूप से विक्षिप्‍त हो गए हैं

भारी बारिश के बाद जलमग्‍न हो रहे प्रयागराज के विकास पर सवाल उठाने वाले सपा मुखिया अखिलेश यादव को डिप्‍टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने मानसिक रूप से विक्षिप्‍त बताते हुए कहा है कि अखिलेश यादव को कुछ समझ में नहीं आता है।

author-image
Vivek Srivastav
keshav akhilesh

डिप्‍टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और सपा मुखिया अखिलेश यादव का फाइल फोटो। Photograph: (सोशल म‍ीडिया)

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। प्रदेश सरकार में डिप्‍टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने समाजवादी पार्टी के मुखिया व प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव पर जोरदार हमला बोला है। प्रयागराज के विकास को कठघरे में खड़ा करने वाले अखिलेश यादव को केशव प्रसाद मौर्य ने मानसिक रूप से विक्षिप्‍त कहा है।

डिप्‍टी सीएम ने कहा कि अखिलेश यादव(Akhilesh Yadav) अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं और विक्षिप्‍त की तरह व्‍यवहार कर रहे हैं। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि भारी बारिश होगी तो बाढ़ आएगी ही, प्रकृति से कौन लड़ सकता है भला? पानी आएगा तो बाढ़ आएगी ही। उन्‍होंने(keshav prasad maurya) कहा कि अखिलेश यादव को कुछ समझ में नहीं आता है। उन्‍होंने कहा कि फर्जी वोटों के दम पर समाजवादी पार्टी की साइकिल, जो थोड़ी बहुत कहीं चली भी है, वह भविष्‍य में पूरी तरह से पंचर हो जाएगी।

कांग्रेस के काले कारनामे उजागर

मालेगांव ब्‍लास्‍ट मामले में बरी होने के बाद साध्‍वी प्रज्ञा के बयान कि आतंकवाद का रंग हरा होता है, पर केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि मुझे इस पर प्रतिक्रिया नहीं देनी है लेकिन अदालत का फैसला आने के बाद कांग्रेस के काले कारनामे जरूर उजागर हो गए हैं।

Advertisment

eshav Maurya on Akhilesh Yadav | akhilesh yadav vs keshav prasad maurya | samajwadi party | bjp | latest up news | up news | up news breaking | up news hindi | up news in hindi
Keshav Maurya on Akhilesh Yadav 

यह भी पढ़ें: Crime News: पुरानी रंजिश में युवक की बेरहमी से हत्या, बहन के सामने दी वारदात को अंजाम

यह भी पढ़ें: लखनऊ में तीन एसीपी के तबादले, कानून व्यवस्था और ट्रैफिक शाखा में नई नियुक्ति

Advertisment

यह भी पढ़े : Crime News: एएसपी की पत्नी के आत्महत्या से उठे गंभीर सवाल, मायके पक्ष ने लगाए उत्पीड़न और साजिश के आरोप, मृतका पूर्व विधायक की बेटी थी

keshav prasad maurya samajwadi party Akhilesh Yadav bjp up news latest up news Keshav Maurya on Akhilesh Yadav akhilesh yadav vs keshav prasad maurya up news in hindi up news breaking up news hindi
Advertisment
Advertisment