/young-bharat-news/media/media_files/2025/09/05/05-a1-2025-09-05-08-26-28.png)
प्रतीकात्मक Photograph: (सोशल मीडिया)
लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। प्रदेश के आबकारी एवं मद्यनिषेध राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नितिन अग्रवाल ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में माह अगस्त तक 22,337.62 करोड़ रुपए की प्राप्ति हुई है, जो कि गत वर्ष 2024-25 में माह अगस्त तक प्राप्त राजस्व 19,316.48 करोड़ रूपए के सापेक्ष 15.64 प्रतिशत अर्थात 3021.41 करोड़ रूपए अधिक राजस्व प्राप्त हुआ है। माह अगस्त तक प्रदेश लक्ष्य रूपए 23,400.00 करोड़ निर्धारित था। उन्होंने बताया कि माह अगस्त, 2025 में 3754.43 करोड़ रूपए राजस्व की प्राप्ति हुई है, जो कि गतवर्ष 2024-25 में माह अगस्त मे प्राप्त राजस्व 3580.19 के सापेक्ष 4.86 प्रतिशत अर्थात् 174.24 करोड़ रूपए अधिक है।
अवैध मदिरा के कारोबार में संलिप्त 1,995 व्यक्ति गिरफ्तार
अग्रवाल ने बताया कि वर्ष 2025-26 में 01 अगस्त से 31 अगस्त तक प्रदेश में अवैध शराब के निर्माण, बिकी एवं तस्करी के कुल 10,503 अभियोग दर्ज करते हुए लगभग 2.69 लाख लीटर अवैध मदिरा बरामद की गई। अवैध मदिरा के कारोबार में संलिप्त 1,995 व्यक्तियों को गिरफ्तार करते हुए 351 व्यक्तियों को जेल भेजा गया तथा अवैध मदिरा की तस्करी में संलिप्त 23 वाहनों को जब्त किया गया है।
अग्रवाल ने बताया कि अवैध मदिरा के निर्माण, बिकी एवं तस्करी पर अंकुश लगाए जाने के लिए प्रदेश में 28.08.2025 से 06.09.2025 तक 10 दिवस का तृतीय विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है। इसके अन्तर्गत 31 अगस्त तक प्रदेश में 1,587 अभियोग दर्ज करते हुए 38,099 लीटर अवैध शराब बरामद की गई। अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त 340 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया तथा 83 अभियुक्तों को जेल भेजा गया। मदिरा के परिवहन में संलिप्त कुल तीन वाहन जब्त किए गए।
यह भी पढ़ें :UP News : अखिलेश यादव ने क्यों कहा? भाजपा माल तो दे सकती है, लेकिन 'मान' नहीं दे सकती
यह भी पढ़ें :उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा : हाईकोर्ट ने पूछा, परीक्षा में शामिल होने के लिए आयु सीमा में छूट क्यों नहीं दी गई?
यह भी पढ़ें :UP News : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को हाईकोर्ट से राहत, सम्मन आदेश और आरोप पत्र निरस्त
latest up news | UP news 2025 | up news hindi