Advertisment

UP News: मौलाना साजिद रशीदी को बना दिया कुत्‍ता! कहा-दलाली मत करो

सपा सांसद डिंपल यादव पर मौलाना साजिद रशीदी की अभद्र टिप्‍पणी के खिलाफ सपा कार्यकर्ताओं का आक्रोश कम नहीं हो रहा है। अब सपा की एक महिला कार्यकर्ता ने साजिद रशीदी की तस्‍वीर ही कुत्‍तों के गले में डाल दी और उन पर भाजपा सरकार की दलाली करने का आरोप लगा दिया।

author-image
Vivek Srivastav
dog

सपा कार्यकर्ता ने कुत्‍तों के गले में डाली साजिद रशीदी और योगेंद्र राणा की तस्‍वीर। Photograph: (सोशल मीडिया)

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। समाजवादी पार्टी के मुख‍िया अखिलेश यादव की सांसद पत्‍नी डिंपल यादव(Dimple Yadav) पर मौलाना साजिद रशीदी की अभद्र टिप्‍पणी के खिलाफ सपा कार्यकर्ताओं का आक्रोश कम होने का नाम नहीं ले रहा है। रशीदी के खिलाफ रोज नए नए तरीके से विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। वीरवार को सपा कार्यकर्ताओं ने साजिद रशीदी के पोस्‍टर जलाए थे, तो आज शुक्रवार को सपा(samajwadi party ) की महिला कार्यकर्ता समयुन खान ने साजिद रशीदी की तस्‍वीर ही कुत्‍तों के गले में डाल दी और उन पर भाजपा सरकार की दलाली करने का आरोप भी लगा दिया। 

सरकार ने तुम लोगों को पाल रखा है

दरअसल, शुक्रवार को एक वीडिया वायरल हो रहा है, इसमें समयुन खान और दो कुत्‍ते दिखाई दे रहे हैं। एक के गले में मौलाना साजिद रशीदी की तस्‍वीर है तो दूसरे के गले में योगेंद्र राणा की। ये वही योगेंद्र राणा हैं, जिन्‍होंने सपा सांसद इकरा हसन से निकाह करने की बात कही थी। समयुन खान इन कुत्‍तों से बात करते भी दिखाई दे रही हैं, जिसमें वे कह रही हैं कि क्‍यों करते हो, भाजपा सरकार की दलाली? आगे वह कहती हैं कि हमें पता है कि सरकार ने तुम लोगों को पाल रखा है, खाने के लिए चाहिए तो हम लोगों से मांग लो, हम दे देंगे, लेकिन कम से कम सरकार की दलाली तो न करो। 

समयुन खान आगे कहती हैं कि अटेंशन चाहिए, पब्लिसिटी चाहिए, तो वो हम दे देंगे। हम जानते हैं कि तुम लोगों को सरकार ने पाल रखा है, लेकिन महिलाओं के लिए अभद्र भाषा का तो प्रयोग मत करो। वह आगे कहती हैं कि दलाली चाहिए तो हम दे देंगे। आखिर में वे कहती हैं कि ये सबक है तुम लोगों के लिए, अब अगर सरकार के कहने पर घटिया बात मत करना। इस बीच, वह कुत्‍तों को बिस्‍कुट भी खिलाती रहती हैं।

यह भी पढ़ें: Crime News: पुरानी रंजिश में युवक की बेरहमी से हत्या, बहन के सामने दी वारदात को अंजाम

Advertisment

यह भी पढ़ें: लखनऊ में तीन एसीपी के तबादले, कानून व्यवस्था और ट्रैफिक शाखा में नई नियुक्ति

यह भी पढ़े : Crime News: एएसपी की पत्नी के आत्महत्या से उठे गंभीर सवाल, मायके पक्ष ने लगाए उत्पीड़न और साजिश के आरोप, मृतका पूर्व विधायक की बेटी थी

 Dimple insult | Dimple Yadav controversy | SP silence Dimple Yadav | latest up news | up news hindi | up news in hindi | up news breaking | UP news 2025 | up news | Akhilesh Yadav 

Advertisment
Akhilesh Yadav samajwadi party up news UP news 2025 up news breaking up news in hindi up news hindi latest up news SP silence Dimple Yadav Dimple Yadav controversy dimple yadav Dimple insult
Advertisment
Advertisment