/young-bharat-news/media/media_files/2025/07/27/jaiveer-2025-07-27-19-14-55.jpeg)
पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह का फाइल फोटो। Photograph: (सोशल मीडिया)
लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। समाजवादी पार्टी के मुखिया व प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव द्वारा शराब को लेकर दिए गए बयान पर योगी सरकार में पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने पलटवार किया है। जयवीर सिंह ने कहा कि सपा मुखिया अखिलेश यादव ने हमेशा तुष्टिकरण की राजनीति की है। पर्यटन मंत्री ने कहा कि उनकी तुष्टिकरण की नीति का ही नतीजा है कि जब जब वे सत्ता में रहे तो एक वर्ग विशेष ने पूरे प्रदेश को जंगलराज बनाकर रख दिया। प्रदेश को अराजकता की आग में झोंकने का काम किया।
जयवीर सिंह ने कहा कि अखिलेश यादव 2012 से 2017 तक मुख्यमंत्री रहे, उनके दौर में आए दिन प्रदेश दंगों की आग में झुलसता था। वहीं, जब से प्रदेश में योगी सरकार( yogi government) बनी है, तब से वही दंगाई बिलों में दुबक गए हैं, उनका कोई अता-पता नहीं है। जयवीर सिंह ने कहा कि अखिलेश यादव को केवल तुष्टिकरण की राजनीति करना आता है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार 'वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट' की बात करती है और अखिलेश यादव 'वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया' की बात करते हैं, बस यही अंतर है हम में और उनमें।
क्या कहा था अखिलेश यादव ने
दअसल, कन्नौज में एक कार्यक्रम में सपा मुखिया अखिलेश यादव(Akhilesh Yadav) ने भाजपा सरकार पर तंज कसते हुए कहा था कि भाजपा वाले अब खुद भी महंगी शराब पिएंगे और लोगों को भी पिलाएंगे, क्योंकि अब बाजार उन्होंने विदेशी हाथों में दे दिया है। यह बात उन्होंने भारत और यूके बीच ऐतिहासिक ट्रेड डील होने पर तंज कसते हुए कही थी।
यह भी पढ़ें- निजीकरण के ड्राफ्ट डॉक्यूमेंट की लीगल वैधता नहीं, उपभोक्ता परिषद ने की CBI जांच की मांग
यह भी पढ़ें- पावर कारपोरेशन कर्मचारियों पर निकाल रहा खीझ, संघर्ष समिति तेज करेगी आंदोलन
yogi government news | up news in hindi | latest up news | up news | up news hindi
/young-bharat-news/media/agency_attachments/2024/12/20/2024-12-20t064021612z-ybn-logo-young-bharat.jpeg)
Follow Us