Advertisment

UP News: सांसद संजय सिंह का तंज, आप तो सबसे डरपोक पीएम निकले मोदी जी

भारतीय कंपनियों द्वारा रूस से तेल की खरीदारी बंद करने की खबरें आने के बाद आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने सीधा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है और उन्‍हें डरपोक व दब्‍बू पीएम बताया है।

author-image
Vivek Srivastav
02 aug a

आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फाइल फोटो। Photograph: (सोशल मीडिया)

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। अमेरिका द्वारा भारत पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने की घोषणा के बाद से विपक्ष लगातार मोदी सरकार पर हमलावर है। अब भारतीय कंपनियों द्वारा रूस से तेल की खरीदारी बंद करने की खबरें आने के बाद आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने सीधा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है और उन्‍हें डरपोक व दब्‍बू पीएम बताया है।

क्‍या कहा संजय सिंह ने

आप सांसद संजय सिंह ने सोशल मीडिया 'एक्‍स' पर कहा, 'मोदी जी देश का अपमान मत करिये, थोड़ी हिम्मत दिखाइए, आप तो सबसे डरपोक और दब्बू PM साबित हुए।' उन्‍होंने आगे कहा, 'ट्रम्प ने आपको धमकाया और आपने भारत के परंपरागत मित्र रूस से तेल खरीदना बंद कर दिया। रूस ने हर बुरे वक्‍त में भारत का साथ दिया, आपने धोखेबाज ट्रम्प के आगे घुटने टेक दिए।'
गौरतलब है कि पिछले एक सप्‍ताह से भारतीय कंपनियों से रूस से कच्‍चा तेल नहीं खरीदा है। हालांकि उन्‍होंने इसका कारण वैश्विक बाजार की स्थितियों को बताया है, लेकिन माना जा रहा है कि अमेरिकी दबाव और प्रतिबंधों के डर से भारतीय कंपनियां फिलहाल रूस से कच्‍चे तेल की खरीद से बचना चाह रही हैं।

यह भी पढ़ें: Crime News: पुरानी रंजिश में युवक की बेरहमी से हत्या, बहन के सामने दी वारदात को अंजाम

यह भी पढ़ें: लखनऊ में तीन एसीपी के तबादले, कानून व्यवस्था और ट्रैफिक शाखा में नई नियुक्ति

Advertisment

यह भी पढ़े : Crime News: एएसपी की पत्नी के आत्महत्या से उठे गंभीर सवाल, मायके पक्ष ने लगाए उत्पीड़न और साजिश के आरोप, मृतका पूर्व विधायक की बेटी थी

pm modi | DonaldTrump | 245% tariff Trump | trump | donald trump | Donald Trump ceasefire comment | up news | up news hindi | up news in hindi | up news today

up news today up news in hindi up news hindi up news Donald Trump ceasefire comment donald trump trump 245% tariff Trump DonaldTrump pm modi
Advertisment
Advertisment