Advertisment

UP News: कोई व्‍यक्ति धर्मनिरपेक्ष हो ही नहीं सकता, संविधान से हटाएं 'धर्मनिरपेक्ष' शब्‍द : साक्षी महाराज

अपने संसदीय क्षेत्र में जनता दर्शन में लोगों की समस्‍याएं सुनने के बाद उन्‍नाव से सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि संविधान से धर्मनिरपेक्ष शब्‍द को हटाया जाना चाहिए। यह शब्‍द देश को बर्बाद करने के लिए जोड़ा गया था।

author-image
Vivek Srivastav
maharaj 28 j

उन्‍नाव में शनिवार को जनता दर्शन कार्यक्रम के दौरान सांसद साक्षी महाराज। Photograph: (सोशल मीडिया)

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। भाजपा के वरिष्‍ठ सांसद साक्षी महाराज ने संविधान से 'धर्मनिरपेक्ष' और 'समाजवादी' शब्‍दों को हटाने की पुरजोर वकालत करते हुए कहा है कि कोई व्‍यक्ति धर्मनिरपेक्ष हो ही नहीं सकता। और कोई ऐसा कहता है तो वह बकवास कर रहा है। भाजपा सांसद ने इन दो शब्‍दों को भारतीय संविधान में जोड़े जाने को देश के साथ अन्‍याय बताया है। साक्षी महाराज ने कहा कि जैसे आंख का धर्म-देखना होता है, कान का धर्म-सुनना होता है, ठीक उसी तरह हर व्‍यक्ति का भी एक धर्म होता है। उन्‍नाव से सांसद साक्षी महाराज ने अपने कैंप कार्यालय में जनता दर्शन कार्यक्रम के बाद मीडिया से यह बातें कहीं। 

यह शब्द देश को बर्बाद करने के लिए जोड़ा गया

संविधान से धर्मनिरपेक्ष और समाजवादी शब्‍द को हटाए जाने को लेकर चल रही राजनीतिक बयानबाजी के बीच साक्षी महाराज ने कहा कि यह एक संवैधानिक प्रक्रिया है। उन्‍होंने आगे कहा कि मैं एक धर्माचार्य हूं और दुनिया का बड़े से बड़ा ज्ञानी मुझसे इस बात पर बहस कर ले कि कोई व्‍यक्ति धर्मनिरपेक्ष हो सकता है। यह सब फालतू की बात है। उन्‍होंने कहा कि यह एक तरह से संविधान का अपमान करने जैसा है। साक्षी महाराज ने कहा कि मैं जब राजनीति में नहीं आया था तब से ही धर्मनिरपेक्ष शब्‍द का विरोध कर रहा हूं, यह शब्द देश को बर्बाद करने के लिए जोड़ा गया था।

अखिलेश यादव के दिमाग में जातिवादी राजनीति

इटावा के कथावाचक कांड पर भाजपा सांसद ने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव को भी घेरा। उन्‍होंने आरोप लगाया कि अखिलेश(akhilesh yadav) और उनकी पार्टी(samajwadi party) के दिमाग में जातिवादी विचारधारा भरी हुई है। ये लोग जाति के भरोसे ही राजनीति करते हैं। भाजपा(bjp) सांसद ने कहा कि इटावा में कथा कहने वाला एक आधार कार्ड में ब्राह्मण है तो दूसरे में यादव। यह कैसे हो सकता है? साक्षी महाराज ने सवाल उठाया कि क्‍या यह रोहिंग्या है? या आतंकवादी है, जो पहचान छिपाकर रहे हैं। भाजपा सांसद ने कहा कि यादव बनकर कथा करिए, किसने मना किया? लेकिन झूठ बोलकर नहीं।

यह भी पढ़ें : बिजली कंपनियों की परिसंपत्तियों पर उद्योगपतियों की नजर, उपभोक्ता परिषद ने कहा- निजीकरण की आड़ में लूट की तैयारी

Advertisment

यह भी पढ़ें : लखनऊ में हकीम के घर मिला हथियारों का जखीरा, जानें क्या थी तैयारी

यह भी पढ़ें : Crime News : अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले तीन तस्कर गिरफ्तार, 96 लाख का गांजा बरामद

Constitution of India | Indian Constitution

bjp samajwadi party Akhilesh Yadav Indian Constitution Constitution of India
Advertisment
Advertisment