Advertisment

UP News: बरेली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का स्‍वागत किया राज्‍यपाल और मुख्‍यमंत्री ने

महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के बरेली पहुंचने पर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उनका स्वागत किया।

author-image
Vivek Srivastav
murmu 30

बरेली में राष्‍ट्रपति को गुलदस्‍ता भेंट करते सीएम योगी और गवर्नर आनंदीबेन पटेल। Photograph: (सोशल मीडिया)

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। देश की महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के बरेली पहुंचने पर उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ(CM Yogi Adityanath) और केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उनका स्वागत किया। बरेली आज इतिहास के एक स्वर्णिम पल का साक्षी बनने जा रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज यहां भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (IVRI) के 11वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाग ले रही हैं।

24 मेधावी छात्रों को स्वर्ण पदक

IVRI के 11वें दीक्षांत समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु(President Droupadi Murmu) 24 मेधावी छात्रों को स्वर्ण पदक प्रदान करेंगी, जबकि कुल 576 छात्रों को स्‍नातक और पीएचडी की उपाधियां प्रदान की जाएंगी। यह दीक्षांत समारोह न केवल संस्थान के लिए, बल्कि बरेली के लिए भी गौरवपूर्ण अवसर है, क्योंकि यह पहली बार है जब देश की राष्ट्रपति स्वयं इस समारोह में शामिल हो रही हैं। यहां के कार्यक्रम के बाद राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु गोरखपुर के लिए रवाना हो जाएंगी, जहां वह दो दिन में प्रदेश के पहले आयुष विश्वविद्यालय के लोकार्पण सहित तीन बड़े शिक्षा संस्थानों के कार्यक्रमों में भाग करेंगी। आज शाम वह अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) गोरखपुर के प्रथम दीक्षांत समारोह में सम्मिलित होकर मेधावियों को पदक प्रदान करेंगी।

यह भी पढ़ें : निजीकरण के खिलाफ जेल भरो अभियान की तैयारी, सोमवार से सिलसिलेवार आंदोलन की शुरुआत

यह भी पढ़ें : Crime News: सचिवालय के अपर निजी सचिव की पत्नी से चेन लूट, आरोपियों को पकड़ने के लिए पांच टीमों का गठन

Advertisment

यह भी पढ़ें : Crime News: रायबरेली के युवक की हत्या करने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार, मकान मालिक ही निकला कातिल

latest lucknow news in hindi | lucknow news today | lucknow news update 

CM yogi CM Yogi Adityanath President Droupadi Murmu latest lucknow news in hindi lucknow news update lucknow news today
Advertisment
Advertisment