Advertisment

UP News: पिछड़ों का हक लूटती है समाजवादी पार्टी : ओम प्रकाश राजभर

योगी सरकार में पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। उन्‍होंने आराेप लगाया कि समाजवादी पार्टी पिछड़ों का हक लूटती है।

author-image
Vivek Srivastav
ओम प्रकाश राजभर।

ओम प्रकाश राजभर का फाइल फोटो। Photograph: (सोशल मीडिया)

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। सुल्तानपुर में योग दिवस के कार्यक्रम के बाद पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि नकल करना सीख लेते तो उनको अकल आ जाती। साथ ही राजभर ने समाजवादी पार्टी को पिछड़ों का हक़ लूटने वाली पार्टी करार दिया।

सपा के शासनकाल में 800 दंगे हुए

जिले के प्रभारी मंत्री व उत्तर प्रदेश सरकार के पंचायती राज तथा अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री ओम प्रकाश राजभर शनिवार को सीताकुंड स्थित पर्यावरण पार्क में आयोजित 11वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस में शामिल हुए। उन्होंने पिछड़ी जाति के उत्थान को लेकर सपा प्रमुख एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव(akhilesh yadav) पर आरोप लगाते हुए कहा कि सभी जातियों तक 27 फीसदी आरक्षण तक को वह नहीं पहुंचा सके। समाजवादी पार्टी(samajwadi party) शासन काल में 800 दंगे हुए। अखिलेश यादव ने अपनी सरकार में 86 में 46 यादव को एसडीएम बना दिया था। राजभर ने सपा प्रमुख को बसपा मुखिया मायावती से सीख लेने की भी बात कह दी। 

इस मौके पर मंडलायुक्त अयोध्या मंडल गौरव दयाल, जिलाधिकारी कुमार हर्ष, पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह, सीडीओ अंकुर कौशिक ने सहभागिता करते हुए योग अभ्यास किया। इसके अलावा पुलिस लाइन सुलतानपुर में पुलिस विभाग के समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों के साथ सामूहिक योग अभ्यास किया। योग प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में विभिन्न योगासन, प्राणायाम एवं ध्यान की क्रियाएं कराई गईं।
वहीं, आर्ट ऑफ लिविंग एवं गायत्री परिवार के संयुक्त तत्वाधान में ध्यान योग का कार्यक्रम पल्लवी वर्मा व डॉ. कुलदीप पाण्डेय के निर्देशन में सुबह तिकोनिया पार्क में सैकड़ों लोगों ने योग किया। साथ ही जिले भर के स्कूलों मे योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

यह भी पढ़ें : UP News: भाजपा सांसद हेमा मालिनी ने योग दिवस पर प्रशंसकों से क्‍या अपील की?

Advertisment

यह भी पढ़ें : योग से भारत ने विश्व कल्याण का मार्ग प्रशस्त किया : सीएम योगी

यह भी पढ़ें : UP News: अखिलेश यादव का ब्रजेश पाठक पर तंज, अब आप तीसरे नंबर पर भी नहीं रहे!

samajwadi party Akhilesh Yadav
Advertisment
Advertisment