Advertisment

UP News : संजय निषाद का बड़ा बयान, अगर भाजपा को लगता है कि हमसे फायदा नहीं हो रहा है, तो गठबंधन तोड़ दे

यूपी में सत्‍ता पक्ष और विपक्ष ही नहीं, बल्कि आपस में भी बयानबाजी का तीखा दौर शुरू हो चुका है। निषाद पार्टी के अध्‍यक्ष व योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने तीखे तेवर अपनाते हुए भाजपा पर निशाना साधा है। जानिए पूरा मामला।

author-image
Vivek Srivastav
26 aug 9

प्रेस वार्ता को संबोधित करते संजय निषाद। Photograph: (सोशल मीडिया)

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। यूपी में चुनावी सरगर्मियां तेजी से बढ़ती जा रहीं हैं। सत्‍ता पक्ष और विपक्ष ही नहीं, बल्कि आपस में भी बयानबाजी का तीखा दौर शुरू हो चुका है। निषाद पार्टी के अध्‍यक्ष व योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने तीखे तेवर अपनाते हुए कहा है कि अगर भाजपा को लगता है कि हमसे फायदा नहीं हो रहा है, तो गठबंधन तोड़ दे। साथ ही उन्‍होंने भाजपा को चेताया भी कि बाहर से आए नेता भाजपा को नुकसान पहुंचा सकते हैं।

सपा-बसपा से आए नेता नुकसान पहुंचा सकते हैं 

निषाद पार्टी के अध्‍यक्ष ने बगैर किसी नेता का नाम लिए कहा, 'काहे छुटभैय्ये नेता से हमला करवा रहे हैं, अपशब्‍द करवा रहे हैं। अगर आपको लगता है कि निषाद पार्टी के साथ गठबंधन से फायदा नहीं हो रहा है, तो गठबंधन तोड़ दो।' उन्‍होंने कहा कि सरकार में सहयोगी दलों की अहम भूमिका है, ओम प्रकाश राजभर की पार्टी हो या राष्‍ट्रीय लोक दल, सभी अपने वोट दिलवा रहे हैं। संजय निषाद ने कहा कि हमने मछुआरों की लड़ाई अकेले शुरू की थी, आज यह देशव्‍यापी आंदोलन बन चुका है। उन्‍होंने कहा कि भाजपा को बाहर से आए नेताओं से सावधान रहना चाहिए, सपा-बसपा से आए नेता उसे नुकसान पहुंचा सकते हैं। 

यह भी पढ़ें- दिव्यांग पुत्र को विवाहित होने मात्र से पारिवारिक पेंशन से नहीं कर सकते वंचित, हाई कोर्ट ने मामला पुनर्विचार को भेजा वापस

यह भी पढ़ें- आरिफ ने जीता सीसीबीडब्लू चेस ओपन, आदि सक्सेना बने जूनियर चैंपियन

Advertisment

यह भी पढ़ें- सैरपुर-माल में चार अवैध प्लाटिंग ध्वस्त, अपार्टमेंट समेत तीन निर्माण सील

latest up news | up news | UP news 2025 | up news hindi | up news breaking | up news in hindi | sanjay nishad | sanjay nishad party | minister sanjay nishad | Matsya Mantri Sanjay Nishad 

up news latest up news sanjay nishad party sanjay nishad up news in hindi up news breaking up news hindi UP news 2025 minister sanjay nishad Matsya Mantri Sanjay Nishad
Advertisment
Advertisment