Advertisment

UP News : संजय निषाद का तंज, महागठबंधन की हालत... ढेर जोगी मठ उजाड़ जैसी

निषाद पार्टी के अध्‍यक्ष संजय निषाद ने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के बिहार में महागठबंधन की मतदाता अधिकार यात्रा में शामिल होने पर तीखा हमला किया है। उन्‍होंने कहा कि महागठबंधन के दल साथ तो दिखते हैं, लेकिन इनके दिल एक साथ नहीं हैं।

author-image
Vivek Srivastav
30 aug 4

राहुल गांधी, तेजस्‍वी यादव, अखिलेश यादव और संजय निषाद का फाइल फोटो। Photograph: (सोशल मीडिया)

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री और निषाद पार्टी के अध्‍यक्ष संजय निषाद ने समाजवादी पार्टी(samajwadi party) के मुखिया अखिलेश यादव के बिहार महागठबंधन की मतदाता अधिकार यात्रा में शामिल होने पर तीखा हमला किया है। संजय निषाद ने कहा कि मैं साल 2013 से राजनीति में आया हूं और तब से अखिलेश यादव(Akhilesh Yadav) ने जो भी कहा है, उसका विपरीत परिणाम ही सामने आया है। न‍िषाद पार्टी के मुखिया ने साल 2014, 2017, 2019, 2022 और 2024 के चुनावी नतीजों को लेकर यह बात कही।

कांग्रेस की नीतियों के खिलाफ सपा बनाई थी मुलायम ने 

महागठबंधन को लेकर संजय निषाद(sanjay nishad) ने कहा कि महागठबंधन की हालत... ढेर जोगी मठ उजाड़ जैसी है। उन्‍होंने तंज कसते हुए कहा कि यह दल तो साथ दिखते हैं, लेकिन इनके दिल एक साथ नहीं हैं। उन्‍होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस की नीतियां शोषित, वंचित और देश के पीडि़तों के खिलाफ रही हैं, नौजवानों और किसानों के खिलाफ रही हैं। संजय निषाद ने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने इन्‍हीं नीतियों के खिलाफ समाजवादी पार्टी का गठन किया था। उन्‍होंने आगे कहा कि जब नीतियां ही अलग हैं, तो साथ कैसा? संजय निषाद ने कहा कि आप देख लीजिए मध्‍य प्रदेश, छत्‍तीसगढ़, हरियाणा और दिल्‍ली में ये लोग अलग-अलग थे।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में AIDA का 'सचिवालय', यूपी के 42 जिलों की बिजली निजी हाथों में सौंपने की बन रही रणनीति

यह भी पढ़ें- नटकुर में 15 दिनों से लटक रही एबीसी लाइन, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

Advertisment

यह भी पढ़ें- UPSSSC PET 2025 : 48 जिलों में 1497 केंद्रों पर होगी पीईटी परीक्षा, यहां जानें किस शहर में है आपका सेंटर

Matsya Mantri Sanjay Nishad | minister sanjay nishad | sanjay nishad party | Akhilesh Yadav and Tej Pratap | rahul gandhi | latest up news | up news | UP news 2025 | up news hindi 

samajwadi party Akhilesh Yadav up news latest up news rahul gandhi sanjay nishad party sanjay nishad up news hindi UP news 2025 minister sanjay nishad Matsya Mantri Sanjay Nishad Akhilesh Yadav and Tej Pratap
Advertisment
Advertisment