Advertisment

UP News: लखनऊ नगर निगम में सांकेतिक कार्यबंदी, तो प्रयागराज में सैकड़ों कर्मी हड़ताल पर, जानें क्‍यों?

लखनऊ नगर निगम में बुधवार सुबह हड़कंप मच गया जब, काम पर आने वाले कर्मचारियों को कार्यालयों पर ताले लटके मिले। यहां अपनी लंब‍ित मांगों को लेकर निगम कर्मचारियों ने तीन घंटे के कार्य बहिष्‍कार कर रखा था।

author-image
Vivek Srivastav
nigam

(बाएं) लखनऊ नगर निगम में विरोध प्रदर्शन करते निगम कर्मी। (दाएं) प्रयागराज नगर निगम में हड़ताल करते कर्मचारी। Photograph: (सोशल मीडिया)

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। लखनऊ नगर निगम में बुधवार सुबह हड़कंप मच गया जब, काम पर आने वाले कर्मचारियों को कार्यालयों पर ताले लटके मिले। यहां अपनी लंब‍ित मांगों को लेकर निगम कर्मचारियों ने तीन घंटे के कार्य बहिष्‍कार कर रखा था। उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के बैनर तले यह कर्मचारी प्रदर्शन कर रहे थे। इन लोगों ने कार्यालयों के ताले नहीं खुलने दिए। ऐसे में काम पर आए अन्‍य कर्मचारियों को वापस लौटना पड़ा।

लंबित समस्‍याओं का जल्‍द हो समाधान

कार्य बहिष्‍कार को लेकर उत्तर प्रदेश स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष शशि मिश्र ने कहा कि पूरे प्रदेश के निकायों के साथ-साथ लखनऊ नगर निगम में भी लंबित समस्याओं का समाधान नहीं किया जा रहा है। इसी के विरोध में अभी केवल सांकेतिक कार्यबंदी की गई है। फ‍िलहाल यह बंदी सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक थी। उन्‍होंने कहा कि अगर लंबित समस्‍याओं का समाधान जल्‍द न किया गया तो आने वाले समय में यह बंदी लंबे समय तक हो सकती है।

प्रयागराज नगर निगम में हड़ताल

वहीं, प्रयागराज नगर निगम से भी हड़ताल की खबर सामने आ रही है। यहां सफाई मजदूर एकता मंच एक्टू के बैनर तले सुबह 7 बजे से ही नगर निगम में सैकड़ों कर्मचारी जुट गए और हड़ताल की घोषणा कर दी। यह लोग भी अपनी मांगों का जल्‍द समाधान किए जाने की मांग कर रहे थे। खबर लिखे जाने तक स्थिति जस की तस थी।

यह भी पढ़ें :Crime News: दो करोड़ बीमा पाने की लालच में रची खौफनाक साजिश, निर्दोष की हत्या कर खुद को दिखाया मरा, जानिए पूरा खेल

Advertisment

यह भी पढ़ें :Crime News: प्रयागराज में एक गड्ढे में मिला चार बच्चों का शव, मचा कोहराम

Tags : Lucknow Nagar Nigam | lucknow news update | lucknow news today | latest lucknow news in hindi

latest lucknow news in hindi lucknow news today lucknow news update prayagraj Lucknow Nagar Nigam
Advertisment
Advertisment