Advertisment

UP News : सांसद डिंपल यादव ने किस बात के लिए लिख दिया DM को ऐसा पत्र!

सपा सांसद डिंपल यादव ने मैनपुरी जिले के बरनाहल विकास खंड के गांव पैरार शाहपुर में फैली बीमारी का मसला उठाते हुए डीएम मैनपुरी को एक कड़ा पत्र लिखा है। सांसद डिंपल यादव ने कहा है कि जल्‍द से जल्‍द यहां स्‍वास्‍थ्‍य सुविधाएं मुहैया करवाई जाएं।

author-image
Vivek Srivastav
23 aug 8

सांसद डिंपल यादव का फाइल फोटो व उनके द्वारा लिखा गया पत्र। Photograph: (सोशल मीडिया)

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। समाजवादी पार्टी के मुखिया व प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव की सांसद पत्‍नी डिंपल यादव ने मैनपुरी जिले के बरनाहल विकास खंड के गांव पैरार शाहपुर में फैली बीमारी का मसला उठाते हुए डीएम मैनपुरी को एक कड़ा पत्र लिखा है। सांसद डिंपल यादव ने कहा है कि जल्‍द से जल्‍द यहां स्‍वास्‍थ्‍य सुविधाएं मुहैया करवाई जाएं और लोगों को राहत पहुंचाई जाए। 

डिंपल ने क्‍या लिखा है पत्र में 

सांसद डिंपल यादव(dimple yadav) ने पत्र में लिखा है कि पैरार शाहपुर गांव में 300 से भी ज्‍यादा लोग बुखार से पीडि़त हैं और एक महिला की मृत्‍यु भी हो चुकी है। स्थिति की भयावहता का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि ग्रामीण मजबूरी में घरों को अस्थायी अस्पताल बना रहे हैं, दीवारों-खिड़कियों के सहारे ड्रिप चढ़ाई जा रही है। यह स्थिति प्रशासन की गंभीर लापरवाही को दर्शाती है। सांसद ने आगे लिखा कि तत्काल चिकित्सकीय टीमें भेजकर दवाइयों और स्वच्छता अभियान की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही गंभीर मरीजों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया जाए। सांसद ने जरूरत पड़ने पर अपनी सांसद निधि से भी सहयोग उपलब्ध करवाने की बात कही है। साथ ही सांसद ने इस विषय पर की गई कार्यवाही की रिपोर्ट भी खुद को उपलब्ध करवाए जाने के लिए लिखा है। 

यह भी पढ़ें- रिफा-ए-क्लब का होगा कायाकल्प, अवैध कब्जा हटाएगा एलडीए

यह भी पढ़ें- बुंदेलखंड में गायब होते तालाब-जलाशयों पर हाईकोर्ट सख्त, जिलाधिकारियों को नोटिस जारी कर मांगी जानकारी

यह भी पढ़ें- सुंदर समुद्री तट और हरे-भरे जंगल : IRCTC कराएगा अंडमान की सैर, कितना होगा खर्चा, जानें पूरी डिटेल

Advertisment

यह भी पढ़ें- यूपी कांग्रेस अध्यक्ष Ajay Rai ने गृहमंत्री को लिखी चिट्टी, Rahul Gandhi की सुरक्षा बढ़ाने की रखी मांग

latest up news | up news | UP news 2025 | up news hindi | up news in hindi | samajwadi party 

dimple yadav samajwadi party up news in hindi up news hindi UP news 2025 up news latest up news
Advertisment
Advertisment