Advertisment

UP News : अखिलेश ने क्‍यों कहा, मुख्‍तार अंसारी की तरह अखिलेश दुबे के लिए भी जहर तैयार हो रहा

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा है कि कानपुर के चर्चित अखिलेश दुबे के लिए भी मुख्‍तार अंसारी की तरह जेल में जहर तैयार किया जा रहा है। अखिलेश यादव ने कहा कि इस सरकार में कानून व्‍यवस्‍था नाम की कोई चीज ही नहीं रह गई है।

author-image
Vivek Srivastav
21 sep s2

अखिलेश यादव और अखिलेश दुबे का फाइल फोटो। Photograph: (सोशल मीडिया)

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। समाजवादी पार्टी के मुखिया व पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर बड़ा हमला बोलते हुए कहा है कि कानपुर के चर्चित अखिलेश दुबे के लिए भी मुख्‍तार अंसारी की तरह जेल में जहर तैयार किया जा रहा है। उन्‍होंने कहा कि बहुत से राज छिपे हैं, इसलिए ऐसा हो सकता है। उन्‍होंने कहा कि न तो वहां कोई बुलडोजर चल रहा है? कोई एनकाउंटर हो रहा है? और पुलिसवाले ही पहले उसको बचाने का काम करते थे। सपा मुखिया ने कहा कि अखिलेश दुबे की काली कमाई से भी पुलिस वाले पैसा बनाने का काम करते थे। वह इटावा में पत्रकारों से रूबरू थे। 

जान लेने का अधिकार किसी को नहीं है, चाहे अपराधी हो या सरकार

प्रदेश में चल रहे एनकाउंटर को लेकर अखिलेश यादव ने कहा कि जान लेने का अधिकार किसी को नहीं है, चाहे अपराधी हो या सरकार हो। उन्‍होंने कहा कि  कानून है, कोर्ट है, पुलिस है, जो एनकाउंटर हो रहे हैं, वह सरकार की नाकामी दिखा रहे हैं। सपा मुखिया ने कहा कि एनकाउंटर तो अपराध होने से पहले होना चाहिए। अपराध के समय पुलिस सोती रहती है और उसके बाद एनकाउंटर कर रही है। अखिलेश यादव ने कहा कि इस सरकार में कानून व्‍यवस्‍था नाम की कोई चीज ही नहीं रह गई है। 

यह भी पढ़ें: सीएम योगी ने मिशन शक्ति 5 का किया शुभारंभ, कहा-पहले बेटियां सुरक्षित नहीं थीं, आज खुद बना रही अपना रास्ता

यह भी पढ़ें: Crime News: महिला अपराध से लेकर मुख्यालय तक, लखनऊ पुलिस में हुए महत्वपूर्ण तबादले, जानिए किसे क्या मिली जिम्मेदारी

Advertisment

मुलायम की छोटी बहू अपर्णा यादव के भाई पर 14 करोड़ के फ्रॉड का आरोप, FIR

akhilesh yadav interview | Akhilesh Yadav | latest up news | up news | up news hindi 

up news latest up news Akhilesh Yadav akhilesh yadav interview up news hindi
Advertisment
Advertisment