Advertisment

UP News: अखिलेश को क्‍यों लाल टोपी की जगह जालीदार टोपी पहन लेनी चाहिए?

सपा मुखिया के दिल्‍ली की मस्जिद में बैठक करने पर डिप्‍टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने तीखा हमला बोला है और उन्‍हें लाल टोपी की जगह जालीदार टोपी पहनने की सलाह दे डाली है। साथ ही उनके पीडीए को भी पूरी तरह से फर्जी बताया है।

author-image
Vivek Srivastav
akhilesh az

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव का फाइल फोटो। Photograph: (सोशल मीडिया)

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता।पिछले दिनों दिल्‍ली में एक मस्जिद में समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव और उनकी सांसद पत्‍नी डिंपल यादव के जाने पर अब यूपी के डिप्‍टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने तीखी टिप्‍पणी की है। डिप्‍टी सीएम ने कहा मुसलमानों के साथ बैठने में कोई भेदभाव नहीं है, लेकिन अगर किसी धार्मिक स्‍थल या मस्जिद में समाजवादी पार्टी व सपा सांसदों की बैठक हो, तो यह सही नहीं है और भाजपा इसका विरोध करती है। उन्‍होंने आगे कहा कि मौलाना अखिलेश यादव को लाल टोपी की जगह जालीदार टोपी पहन लेनी चाहिए।

पीडीए यानी परिवार डेवेलप्मेंट एजेंसी पूरी तरह से फर्जी

सपा मुखिया के पीडीए पर भी केशव प्रसाद मौर्य(keshav prasad maurya) ने टिप्‍पणी करते हुए कहा कि अखिलेश यादव का पीडीए( Keshav Maurya on PDA) यानी परिवार डेवेलप्मेंट एजेंसी पूरी तरह से फर्जी है। डिप्‍टी सीएम ने कहा कि साल 2012 से 2017 तक वे खुद प्रदेश के मुख्यमंत्री थे। इस दौरान पिछड़ों और दलितों का सबसे ज्यादा दमन किया गया था। इनके साथ अगड़ों को भी निशाना बनाया गया। डिप्‍टी सीएम ने कहा कि समाजवादी सरकार के कार्यकाल को याद करने पर लोग भय से कांपने लगते हैं, क्योंकि अखिलेश यादव की सत्ता केवल गुंडों की है, अपराधियों की है, माफियाओं और भ्रष्टाचारियों के लिए है। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि जब अखिलेश सरकार ने यह सब भ्रष्‍टाचार कि तो जनता ने 2017 में उत्तर प्रदेश की सत्‍ता भाजपा को सौंपने का मन बना लिया और प्रचंड बहुमत से सौंप भी दी। साथ ही ये भी तय कर दिया कि अब साल 2047 तक समाजवादी पार्टी का कोई भविष्य नहीं है।

यह भी पढ़ें: Weather : लखनऊ में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, लोगों को गर्मी से मिली राहत

यह भी पढ़ें: Crime News:3.80 करोड़ की कॉपर लूट व ट्रक ड्राइवर की हत्या में वांछित 1 लाख का इनामी अपराधी कार्तिक राजभर पंजाब से गिरफ्तार

Advertisment

यह भी पढ़ें: पेट्रोल पंप पर बवाल, महिला ने की गाली-गलौज, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, पुलिस ने की कार्रवाई

Keshav Maurya on Akhilesh Yadav | akhilesh yadav vs keshav prasad maurya | Akhilesh Yadav | Akhilesh Yada PDA | up news in hindi | up news hindi | latest up news | up news

up news latest up news up news hindi up news in hindi Akhilesh Yada PDA Akhilesh Yadav akhilesh yadav vs keshav prasad maurya keshav maurya Keshav Maurya on Akhilesh Yadav Keshav Maurya on PDA keshav prasad maurya
Advertisment
Advertisment