Advertisment

Weather : लखनऊ में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना, लोगों को गर्मी से मिली राहत

लखनऊ में शुक्रवार शाम ​करीब साढ़े चार बजे मौसम ने अचानक करवट ली। आसमान में घने बादलों ने डेरा डाला और देखते ही देखते बारिश शुरू हो गई। बारिश के साथ चली तेज हवाओं ने कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से लोगों को राहत दी।

author-image
Deepak Yadav
rain in lucknow

लखनऊ में झमाझम बारिश से मौसम हुआ सुहाना Photograph: (YBN)

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। राजधानी में बीते कई दिनों से भीषण गर्मी और उमस से जूझ रहे लोगों को आखिरकार शुक्रवार को राहत मिली। शाम को तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश शुरू हुई। मौसम के इस अचानक बदले मिजाज ने तापमान में गिरावट आई और लोगों ने राहत की सांस ली। वहीं, बारिश ने नगर निगम के दावों की पोल खोल दी। कई जगहों पर जलभराव से लोगों को आवागमन में परेशानी हुई।

तापमान में आई गिरावट

लखनऊ में शुक्रवार शाम ​करीब साढ़े चार बजे मौसम ने अचानक करवट ली। आसमान में घने बादलों ने डेरा डाला और देखते ही देखते बारिश शुरू हो गई। बारिश के साथ चली तेज हवाओं ने कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी से लोगों को राहत दी। बारिश के बाद लखनऊ का तापमान सात डिग्री नीचे गिरकर 27 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। 38-40 किलोमीटर की रफ्तार से हवा चली, जिससे मौसम खुशनुमा हो गया। 

सड़कों पर जलभराव, यातायात पर असर

Advertisment

बारिश के शुरू होते ही राजधानी की कई सड़कों पर जलभराव हो गया। चारबाग, आलमबाग, अमीनाबाद, कैसरबाग में पानी भरने से सड़कें दरिया बन गईं और लोगों को आवागमन में कठिनाई का सामना करना पड़ा। यातायात की रफ्तार धीमी पड़ गई और कई जगह ट्रैफिक जाम की स्थिति भी देखी गई। बारिश ने शहर के ड्रेनेज सिस्टम और सड़क निर्माण की हकीकत उजागर कर दी। कई जगहों पर जलभराव से लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी।

यह भी पढ़ें- नाले पर मकान : CM योगी ने Ravi Kishan पर साधा निशाना, सांसद का आया जवाब, दी ये सफाई

यह भी पढ़ें- ‘सेक्युलरिज्म’ पर केन्द्र सरकार के रुख से खुश हुईं मायावती, जानें क्या कहा?

Advertisment

यह भी पढ़ें- पुलिस के खिलाफ धरने पर बैठीं योगी सरकार की मंत्री, अखिलेश ने CM पर कसा तंज, जानें पूरा मामला

यह भी पढ़ें- आरटीई के तहत 47 हजार से अधिक सीटें अभी भी खाली, श्रावस्ती का सबसे बेहतर प्रदर्शन

lucknow weather | rain in lucknow

lucknow weather
Advertisment
Advertisment