/young-bharat-news/media/media_files/2025/07/28/untitled-design-17-2025-07-28-13-01-11.png)
लखनऊ में सोमवार को जनता दर्शन में आई बच्ची को चॉकलेट देते सीएम योगी। Photograph: (सोशल मीडिया)
लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। उत्तर प्रदेश नित नई ऊंचाइयों पर ले जा रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक और इतिहास रच दिया है। वह प्रदेश में सबसे ज्यादा समय तक लगातार मुख्यमंत्री पद संभालने वाले व्यक्ति बन गए हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद पर उन्होंने 8 साल 4 महीने और 10 दिन का कार्यकाल पूरा किया है। इसी के साथ उन्होंने प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री गोविंद बल्लभ पंत का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। वह 8 साल 127 दिन तक लगातार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे थे।
19 मार्च 2017 को संभाला था पद
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 19 मार्च 2017 को प्रदेश के 21वें मुख्यमंत्री के रूप में पहली बार पद संभाला था। इसके बाद साल 2022 में उन्होंने दोबारा विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज की और मुख्यमंत्री के रूप में दूसरी बार शपथ ली। इसी के साथ उन्होंने एक और रिकॉर्ड बना दिया था। वे उत्तर प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री बने थे, जिसने पांच साल का कार्यकाल पूरा किया और दूसरी बार फिर से मुख्यमंत्री बने।
यह भी पढ़ें- पावर कारपोरेशन कर्मचारियों पर निकाल रहा खीझ, संघर्ष समिति तेज करेगी आंदोलन
यह भी पढ़ें निजीकरण के ड्राफ्ट डॉक्यूमेंट की लीगल वैधता नहीं, उपभोक्ता परिषद ने की CBI जांच की मांग
/young-bharat-news/media/agency_attachments/2024/12/20/2024-12-20t064021612z-ybn-logo-young-bharat.jpeg)
Follow Us
/young-bharat-news/media/media_files/2025/04/11/dXXHxMv9gnrpRAb9ouRk.jpg)