Advertisment

UP News: पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से छत उड़ी, 4 महिलाओं की मौत

उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में एक पटाखा फैक्‍ट्री में विस्‍फोट होने से चार महिलाओं की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि एक किशोर समेत नौ लोग बुरी तरह से जख्‍मी हो गए।

author-image
Vivek Srivastav
लखनऊ

विस्‍फोट में घायल महिला। Photograph: (सोशल मीडिया)

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। उत्तर प्रदेश में अमरोहा जिले के रजबपुर क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट से फैक्ट्री की छत उड़ गई और एक किशोर समेत 11 मजदूर महिलाएं झुलस कर मलबे के नीचे दब गईं। इनमें से चार महिलाओं की मौत हो गई, जबकि किशोर समेत नौ गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां नाज़ुक हालत के चलते महिलाएं एवं किशोर जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रहे हैं।

Advertisment

मौके पर ही मौत हो गई महिलाओं की 

हादसे की सूचना पर जिलाधिकारी श्रीमती निधि गुप्ता वत्स और पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने घटनास्थल पहुंचकर निरीक्षण किया। पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने बताया कि थाना रजबपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अतरासी में कोतवाली हापुड़ क्षेत्र के 1248/02 भण्डा पट्टी निवासी सैफुर्रहमान द्वारा एक लाइसेंसी पटाखा फैक्ट्री संचालित की जा रही है। दोपहर लगभग बारह बजे पटाखा फैक्ट्री में अचानक भीषण विस्फोट होने से फैक्ट्री की छत उड़ गई। फैक्ट्री में दिहाड़ी मजदूर किशोर, विशाल, पूजा पुत्री अमित, पूजा पुत्री गिरीश चंद्र (27), मोना (26), सोनिया (37) , पूजा पत्नी राजेश (32) , रुमा, प्रवेश , सलोनी , इंद्रवती , रुकसाना , शहनाज बुरी तरह झुलस गए। तमाम मजदूर फैक्ट्री के मलबे के नीचे दब गए। जिनमें से दानवीर की पत्नी रुमा (27) , श्रीमती प्रवेश, रुकसाना तथा श्रीमती शहनाज समेत चार महिलाओं की मौके पर मौत हो गई।

मौके पर एंबुलेंस एवं पुलिस द्वारा राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया था। मलबे में दबी महिलाओं एवं बाल मजदूर को घायलावस्था में बाहर निकाल कर तत्काल उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया। शवों को पोस्टमार्टम हाउस भिजवा दिया गया। जिलाधिकारी और एसपी ने अस्पताल पहुंचकर चिकित्सकों को घायलों के समुचित इलाज के निर्देश दिए हैं ।

Advertisment

यह भी पढ़ें : Crime News: फर्जी तरीके से जमीनों की रजिस्ट्री कराकर ठगी करने वाला गिरफ्तार

यह भी पढ़ें : Politics : अमित शाह के केशव मौर्य को 'मेरा मित्र' कहने के सियासी मायने, कहीं पर निगाहें-कहीं पर निशाना

यह भी पढ़ें : Good News: योगी सरकार का महिला सुरक्षा का वादा, देश के लिए बना रोड मॉडल

Advertisment

 

Advertisment
Advertisment