Advertisment

UP Politics : बरेली जाएगा सपा का प्रतिनिधिमंडल, पीड़ित मुस्लिम परिवारों का हाल जानेगा

सपा मुखिया अखिलेश यादव के निर्देश पर सपा का 14 सदस्‍यीय प्रतिनिधिमंडल 4 अक्‍टूबर यानी कल बरेली जाएगा और वहां की एक रिपोर्ट सपा मुखिया को सौंपी जाएगी। प्रतिनिधिमंडल में इकरा हसन समेत पांच सांसद भी शामिल हैं।

author-image
Vivek Srivastav
03 a8

सपा मुखिया अखिलेश यादव का फाइल फोटो और जारी किया गया पत्र। Photograph: (सोशल मीडिया)

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। बरेली में पिछले शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद भड़की हिंसा पर भले ही काबू पा लिया गया हो और आज यानी तीन अक्‍टूबर को भी जुमे की नमाज शांतिपूर्ण ढंग से संपन्‍न हो गई हो, लेकिन इस संवेदनशील मसले पर सियासत जारी है। समाजवादी पार्टी के मुखिया व प्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव के निर्देश पर सपा का 14 सदस्‍यीय प्रतिनिधिमंडल 4 अक्‍टूबर यानी कल बरेली जाएगा और वहां की एक रिपोर्ट सपा मुखिया अखिलेश यादव को सौंपी जाएगी। 

इस बारे में पार्टी के प्रदेश अध्‍यक्ष श्‍याम पाल ने एक पत्र जारी किया है। इसमें कहा गया है कि बीती 26 सितंबर को मुस्लिम समुदाय के लोग जुमे की नमाज के बाद शांतिपूर्ण ढंग से जिलाधिकारी को मुस्लिम समाज की समस्‍याओं को लेकर ज्ञापन सौंपने जा रहे थे। इन निर्दोष लोगों पर रास्‍ते में पुलिस और पीएसी द्वारा बेरहमी से लाठीचार्ज किया गया। इसमें बहुत से लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि पुलिस ने 81 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही चार बारात घर सीज कर दिए गए, कई मकानों व दुकानों को पुलिस प्रशासन ने बुलडोजर से ढहा दिया, जबकि तीन लोगों का पुलिस ने हाफ एनकाउंटर किया है। 
पत्र में कहा गया है कि प्रतिनिधिमंडल के सदस्‍य पीड़‍ित परिवारों से मुलाकात करेंगे और इसके बाद उनकी समस्‍याओं के समाधान के मकसद से बरेली डीआईजी व कमिश्‍नर बात करेंगे। 

प्रतिनिधिमंडल में इकरा हसन समेत पांच सांसद 

सपा के इस प्रतिनिधिमंडल में सपा सांसद इकरा हसन, जियाउर्रहमान, नीरज मौर्य, हरेंद्र मलिक और मोहिबुल्लाह नदवी भी शामिल हैं। 

यह भी पढ़ो: UP News : सीएम योगी का आपत्तिजनक फोटो लगाया, फ‍िर पुलिस हिरासत में लंगड़ाते हुए बोला- मुझसे बहुत बड़ी गलती हो गई, माफ करो

Advertisment

यह भी पढ़ें: Lucknow Crime : डिप्टी सीएम कार्यालय में तैनात कर्मचारी पर जानलेवा हमला, बेटी से भी अभद्रता

यह भी पढ़ें: आगरा में दुर्गा विसर्जन के दौरान सात डूबे, दो के शव बरामद, पुलिस ने एक को बचाया, अब भी चार लापता

Akhilesh Yadav | Akhilesh Yada PDA | samajwadi party | bareilly braking news | bareilly | latest up news | UP news 2025 | up news breaking | up news hindi | up police | UP Police Action 

Advertisment

samajwadi party Akhilesh Yadav up news latest up news bareilly up police Akhilesh Yada PDA up news breaking up news hindi UP Police Action UP news 2025 bareilly braking news
Advertisment
Advertisment