Advertisment

UP Politics : अखिलेश का तंज, खाद के लिए किसान मर गया, अखबार को पता है, सरकार को नहीं!

सरकार का दावा है कि प्रदेश में खाद की कोई कमी नहीं है, जबकि विपक्ष का कहना है कि किसान लाइन में घंटों खड़े रहते हैं, लेकिन खाद मिलती। अब सपा मुखिया अखिलेश यादव ने एक बार फ‍िर खाद संकट को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। जानें पूरा मामला।

author-image
Vivek Srivastav
20 sep 1

सपा मुखिया अखिलेश यादव का फाइल फोटो। Photograph: (सोशल मीडिया)

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। यूपी में संकट को लेकर मचा सियासी बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है। सरकार का दावा है कि प्रदेश में खाद की कोई कमी नहीं है, जबकि विपक्ष का कहना है कि किसान लाइन में घंटों खड़े रहते हैं, लेकिन खाद मिलती। अब समाजवादी पार्टी के मुखिया व पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने एक बार फ‍िर खाद संकट को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्‍होंने भाजपा सरकार को संवेदनहीन और किसान विरोधी करार दिया है। 

एक्‍स पर क्‍या कहा अखिलेश यादव ने

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया एक्‍स पर एक अखबार की कटिंग शेयर करते हुए कहा कि खाद की लाइन में खड़े किसान की मौत की खबर अखबार तक में छप गई है, लेकिन प्रशासन कह रहा है, हमें जानकारी नहीं, शिकायत आने पर कुछ कार्रवाई करेंगे। अखिलेश यादव ने आगे कहा कि प्रशासन इस तरह की बयानबाजी तभी करता है, जब शासन उससे ऐसा करने के कहता है। सपा मुखिया ने कहा कि बिना शासन की मंजूरी के ऐसा नहीं हो सकता, अगर ऐसा होता तो ऐसे बयान देने वालों को हटाने में सरकार जरा भी देर नहीं लगाती। अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार को किसान विरोधी बताते हुए कहा कि संवेदनहीनता की भी एक हद होती है, लेकिन मानवीय सिद्धांत भाजपा पर लागू नहीं होते।

यह भी पढ़ें- निजीकरण से 50 हजार संविदा कर्मियों की छिन जाएगी रोजी-रोटी, 16,500 नियमित कर्मचारियों की नौकरी पर खतरा

यह भी पढ़ें- कौन हैं प्रोफेसर कीर्ति पांडेय? जिन्होंने शिक्षा सेवा चयन आयोग की अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा 

यह भी पढ़ें- निजीकरण से बिजली विभाग में बिगड़ रहा माहौल, कर्मियों को 78 दिन का बोनस देने की उठी मांग

Akhilesh Yada PDA | akhileshyadav | samajwadi party | bjp | bjp govt | bjp government | yogi government | yogi government news 

Advertisment
yogi government news yogi government bjp government bjp govt bjp samajwadi party akhileshyadav Akhilesh Yada PDA Akhilesh Yadav
Advertisment
Advertisment