Advertisment

UP Politics : मुलायम सिंह की जयंती पर सीएम योगी समेत दोनों डिप्‍टी सीएम ने दी श्रद्धांजलि

बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद भी भले ही भाजपा और समाजवादी पार्टी के नेताओं के बीच राजनीतिक बयानबाजी जारी हो, लेकिन भाजपाई नेता राजनीतिक शिष्‍टाचार निभाते हुए सपा संस्‍थापक मुलायम सिंह यादव को उनकी जयंती पर याद करना नहीं भूले।

author-image
Vivek Srivastav
22 d2

मुलायम सिंह के अस्‍वस्‍थ्‍य होने पर उनका हालचाल लेने गए थे सीएम योगी। फाइल फोटो Photograph: (सोशल मीडिया)

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद भी भले ही भाजपा और समाजवादी पार्टी के नेताओं के बीच राजनीतिक बयानबाजी जारी हो, लेकिन भाजपाई नेता राजनीतिक शिष्‍टाचार निभाते हुए सपा संस्‍थापक मुलायम सिंह यादव को उनकी जयंती पर याद करना नहीं भूले। 22 नवंबर को सपा संस्‍थापक, देश के पूर्व रक्षा मंत्री, उत्‍तर प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री व पद्म विभूषण से सम्‍मानित मुलायम सिंह यादव की जयंती है। इस मौके पर मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ और दोनों उपमुख्‍यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक ने उन्‍हें विनम्र श्रद्धांजलि दी। 

मुख्‍यमंत्री ने एक्‍स पर दी श्रद्धांजलि

मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने सोशल मीडिया एक्‍स पर लिखा, पूर्व रक्षा मंत्री, उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, 'पद्म विभूषण' मुलायम सिंह यादव की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि!। वहीं, उपमुख्‍यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लिखा, समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव जी की जयंती पर उन्हें शत शत नमन!। इनके अलावा उपमुख्‍यमंत्री ब्रजेश पाठक ने लिखा, समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव जी की जयंती पर विनम्र श्रद्धांजलि।

यह भी पढ़ें: बंद मकानों का ताला तोड़कर लाखों की चोरी करने वाला गिरोह गिरफ्तार,कार में घूमकर देते थे वारदात को अंजाम, 30 लाख की ज्वेलरी व कैश बरामद

यह भी पढ़ें: Sports News : ताइक्वांडो बेल्ट टेस्ट उत्तीर्ण खिलाड़ी सम्मानित, अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षकों ने बढ़ाया उत्साह

Advertisment

यह भी पढ़ें: निजीकरण के विरोध में 27 नवंबर को देशव्यापी प्रदर्शन, सड़क पर उतरेंगे 27 लाख कर्मचारी

CM yogi | CM Yogi Adityanath | keshav prasad maurya | keshav maurya | Mulayam Singh Yadav | UP Political News | UP Politics | up politics 2025 | UP politics latest 

keshav prasad maurya CM yogi CM Yogi Adityanath keshav maurya UP Politics UP Political News UP politics latest up politics 2025 Mulayam Singh Yadav
Advertisment
Advertisment