Advertisment

UP Monsoon Session : लगातार 24 घंटे सदन चलने का बना रिकॉर्ड, अखिलेश बोले-प्रदेश चलाने में पिछड़ गई भाजपा

विधान परिषद और विधानसभा में 13 अगस्त को पूर्वाह्न 11 बजे से विजन डॉक्युमेंट-2047 पर शुरू हुई चर्चा  बृहस्पतिवार 11 बजे तक अनवरत जारी रही। इस दौरान सरकार के मंत्रियों में बारी-बारी अपने विभाग का विजय डॉक्टूमेंट पेश किया।  

author-image
Deepak Yadav
up monsoon session record

लगातार 24 घंटे चल सदन चलने का बना रिकॉर्ड Photograph: (google)

Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। यूपी विधानसभा में बृहस्पतिवार को बिना रुके 24 घंटा सदन चलने का रिकॉर्ड बन गया। पहली बार लगातार इतनी लंबी अवधि तक सदन चला है। विधान परिषद और विधानसभा में 13 अगस्त को पूर्वाह्न 11 बजे से विजन डॉक्यूमेंट-2047 पर शुरू हुई चर्चा आज 11 बजे तक अनवरत जारी रही। इस दौरान सरकार के मंत्रियों में बारी-बारी अपने विभाग का विजन डॉक्टूमेंट पेश किया। 

24 घंटे सदन चलाना सिर्फ नाटक

इस बीच समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने 24 घंटा सदन चलाने को भाजपा की महज इवेंटबाजी करार दिया। उन्होंने इंटरनेट मीडिया एक्स पर लिखा कि भाजपा ने 24 घंटे का सदन चलाकर साबित कर दिया है कि वो प्रदेश चलाने में कितना पिछड़ गये हैं, इसीलिए चौबीसों घंटे काम करने की बात कर रहे हैं।

सदन को अपनी इवेंटबाजी से दूर रखे बीजेपी

सपा मुखिया ने पूछा कि भाजपा सरकार बताए कि उसके मुखिया से लेकर मंत्री व कितने विधायक चौबीसों घंटे उपस्थित रहे। जननता 24 घंटे सदन चलाने के पीछे का तर्क पूछ रही है। दिन घटा के और घंटे बढ़ाकर सरकार क्या हासिल करना चाहती है। भाजपा कम-से-कम सदन को तो अपनी इवेंटबाजी से दूर ही रखे। रात भर जागकर भाजपाई ख़ुद को क्या साबित करना चाहते हैं?

सोती रही सरकार, जागता रहा विपक्ष

इससे पहले सपा प्रमुख ने विधानसभा सदन का एक वीडियो पोस्ट किया। इसमें प्रदेश के जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह   में सोते सदन में विजन डॉक्यूमेंट-2047 पर चर्चा के दौरान सोते नजर आ रहे हैं। इस पर अखिलेश यादव ने तंज कसते हुए कहा कि सोती रही सरकार, जागता रहा विपक्ष।

Advertisment

यह भी पढ़ें- योगी सरकार पर बरसे शिवपाल, बोले- एक भी वायदा पूरा नहीं किया, विजन डॉक्यूमेंट लॉलीपॉप

यह भी पढ़ें- विधानसभा में 'विजन डॉक्यूमेंट' पर 24 घंटे की चर्चा शुरू, माता प्रसाद पांडेय बोले- सरकार साढ़े आठ साल के काम बताए

यह भी पढ़ें- विधानसभा में बांके बिहारी ट्रस्ट विधेयक पास, चढ़ावे और संपत्तियों पर होगा न्यास का अधिकार

UP Assembly Monsoon Session | UP Assembly Monsoon Session Record

UP Assembly Monsoon Session
Advertisment
Advertisment