Advertisment

World Environment Day : होमगार्ड मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने किया पौधरोपण, बोले-जनसहयोग से सफल होगा अभियान

होमगार्ड मंत्री ने बताया की गत वर्ष प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों के सहयोग से लगभग 36.8 करोड़ पौधे लगाये गये थे। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पौधरोपण करने की अपील की।

author-image
Abhishek Mishra
Home Guard Minister Dharamvir Prajapati planted saplings

होमगार्ड मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने किया पौधरोपण Photograph: (YBN)

Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता। उत्तर प्रदेश के होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मवीर प्रजापति ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर लखनऊ स्थित मण्डलीय प्रशिक्षण केन्द्र होमगार्ड में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्द्धन के लिए पौध रोपण अत्यन्त आवश्यक है। बढ़ते तापमान एवं वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। 

Advertisment

गत वर्ष लगाये गये थे 36.8 करोड़ पौधे

धर्मवीर प्रजापति ने कहा कि प्रदेश सरकार प्रत्येक वर्ष करोड़ों की संख्या में पौधरोपण कराती है, जिससे कि पृथ्वी को संरक्षित किया जा सके। प्रदेश सरकार सतत प्रयासरत है कि पृथ्वी को ग्लोबल वार्मिंग और प्रदूषण के दुश्प्रभावों से बचाया जा सके। गत वर्ष प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागों के सहयोग से लगभग 36.8 करोड़ पौधे लगाये गये थे। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पौधरोपण करने की अपील की। जनसहयोग के कोई भी अभियान सफल हो सकता। पृथ्वी को बचाने की जिम्मेदारी सरकार के साथ-साथ हम सभी की है। जनसहयोग के माध्यम से ही पृथ्वी को बढ़ते तापमान एवं प्रदूषण से बचाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें : UP News: खुद को देश व संविधान से भी ऊपर समझने लगे हैं राहुल गांधी : केशव प्रसाद मौर्य

Advertisment

यह भी पढ़ें : UP News: मायावती ने किस नेता को कह दिया अवसरवादी और स्‍वार्थी?

यह भी पढ़ें : Ayodhya News: योगी ने जन्मदिन पर भगवान श्रीराम के दरबार में लगाई हाजिरी

यह भी पढ़ें : Lucknow News : बड़ी भुइयन माता मंदिर में आस्था का महाकुंभ, नागा साधु कर रहे पंच धूनी अग्नि तपस्या

Advertisment
Advertisment