लखनऊ, वाईबीएन संवाददाता : सियासत की पिच पर बैटिंग करने वाले राजनेता भी कभी कभी साहित्य की दुनिया से रूबरू हो जाते हैं। समाजवादी पार्टी के मुखिया व प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी सोमवार को यही किया। दरअसल मौका था, प्रसिद्ध समाजसेवी एवं शिक्षाविद् श्रीमती कांति सिंह की जीवनी ‘छूना है आसमान’ के विमोचन का। इस मौके पर सपा मुखिया अखिलेश यादव भी मौजूद रहे।
अखिलेश यादव ने दी बधाई
विमोचन के बाद सपा मुखिया अखिलेश यादव( akhilesh yadav ) ने जीवनी ‘छूना है आसमान’ की तारीफ करते हुए कहा कि दरअसल वही बायोग्राफी सार्थक होती है जो ‘पुस्तक’ से शुरू हो और अंत तक आते-आते पाठक के लिए ‘प्रेरणा’ बन जाए, अपेक्षा के इन मानकों पर ये जीवनी खरी उतरी है। सपा मुखिया ने जीवनी लेखिका श्रीमती कांति सिंहएवं प्रकाशन से संबद्ध सभी लोगों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं भी दीं।
क्या है ‘छूना है आसमान’ में
दरअसल, ‘छूना है आसमान’केवल एक पुस्तक नहीं, बल्कि कांति सिंह के जीवन संघर्षों की प्रेरक गाथा है। इसका हर एक पन्ना बताता है कि कठिनाइयों के बीच भी सपनों को जिया जा सकता है। यह कहानी हर उस व्यक्ति को प्रेरणा देती है जो जीवन में ऊंचाइयों को छूना चाहता है।
लेखिका कांति सिंह के बारे में
कांति सिंह पूर्व स्नातक एमएलसी रह चुकी हैं। अपने कार्यकाल में उन्होंने नारी सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक न्याय के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए। उन्होंने समाज के कमजोर, वंचित और उपेक्षित वर्गों के लिए आवाज बुलंद की और ग्रामीण भारत की वास्तविक जरूरतों को सदनों तक पहुंचाया।
यह भी पढ़ें : UP News: पंचायत चुनाव को लेकर क्यों है परिसीमन पर समाजवादी पार्टी की नजर?
यह भी पढ़ें : UP News: 11 साल क्यों? अखिलेश बोले—मोदी सरकार दे 20 साल का हिसाब!
यह भी पढ़ें : UP News: कौशांबी के आत्महत्या मामले में भाजपा को क्यों लपेट रहे हैं अखिलेश यादव ?
यह भी पढ़ें : Crime News: होटल में झगड़े के दौरान युवक को मारा चाकू, हालत गंभीर