प्रयागराज, वाईबीएन नेटवर्क।
रविवार, 26 जनवरी का दिन काफी अहम होने वाला है, एक तरफ देश भर में गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा, वहीं दूसरी तरफ महाकुंभ में एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी के बाद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक स्वामी प्रवक्तानंद का महामंडलेश्वर के पद पर पट्टाभिषेक होगा। बता दें निर्मल अखाड़ा छावनी ने 26 जनवरी को दो संतों को महामंडलेश्वर बनाने का निर्णय लिया गया है।
इसे भी पढ़ें- Maha Kumbh drone show का हुआ आगाज : आसमान में बनाए गए मनमोहक आकृतियां, 26 जनवरी तक चलेगा कार्यक्रम
दो संतों को बनाया जाएगा महामंडलेश्वर
भाजपा विधायक स्वामी प्रवक्ता नंद के महाकालेश्वर बनने की चर्चा हर तरफ हो रही है। इसके साथ ही गांधीनगर गुजरात में त्रिलोकनाथ वात्सल्य वाटिका नाम से आश्रम चला रहे स्वामी गीता हरि भी महामंडलेश्वर बनेंगे। भाजपा विधायक और अक्रिय धाम खमरिया पीलीभीत के पीठाधीश्वर स्वामी प्रवक्तानंद को महाकुंभ के दौरान महामंडलेश्वर के पद पर आसीन किया जाएगा। 26 जनवरी को निर्मल अखाड़े की छावनी में उनका पट्टाभिषेक होगा।
इसे भी पढ़ें- करण अर्जुन' की चुलबुली 'बिंदिया' Mamta Kulkarni को महामंडलेश्वर की पदवी, अब कहलाएंगी ममता नंद गिरी
भाजपा विधायक स्वामी प्रवक्ता नंद
महामंडलेश्वर के पद पर आसीन होने वाले भाजपा विधायक स्वामी प्रवक्ता नंद ने का जीवन काफी रोचक है। उन्होंने आज से लगभग 21 साल पहले ही गृहस्थ जीवन त्याग दिया था। वर्ष 2003 में हरिद्वार में अपने गुरु स्वामी अलख आनंद से दीक्षा लेकर संत परंपरा में प्रवेश किया। साल 2009 में वो भाजपा से जुड़े और पार्टी के पांचाल ब्रज क्षेत्र के उपाध्यक्ष पद पर कार्यरत रहे। साल 2022 में उन्होंने पीलीभीत जिले के बरखेड़ा से विधानसभा का चुनाव लड़ा और सपा प्रत्याशी को 81,000 वोटों से हराते हुए कुल 1.51 लाख मत हासिल कर बरखेड़ा विधानसभा क्षेत्र से विधायक पद पर जीत दर्ज की।
इसे भी पढ़ें- Mahakumbh 2025: मौनी अमावस्या के अमृत स्नान पर्व पर चलेंगी रिकार्ड 150 से अधिक मेला स्पेशल ट्रेनें
स्वामी गीता हरि भी बनेंगे महामंडलेश्वर
बता दें भाजपा विधायक स्वामी प्रवक्ता नंद के साथ गुजरात के गांधीनगर स्थित त्रिलोकनाथ वात्सल्य वाटिका आश्रम के स्वामी गीता हरि को भी महामंडलेश्वर पद पर आसीन किया जाएगा। स्वामी गीता हरि बचपन से संत परंपरा से जुड़े रहे हैं और समाज सेवा में सक्रिय हैं।