Advertisment

Maha Kumbh 2025: ग्रीस की युवती ने भारतीय युवक से रचाई शादी, जूना अखाड़े के संत ने किया कन्यादान

महाकुंभ में ग्रीस की युवती ने दिल्ली के युवक योगा इंस्ट्रक्टर सिद्धार्थ शिव खन्ना से शादी की। इस अनोखी शादी में साधु-संत बराती बने और जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर यतींद्रानंद गिरी ने पेनेलोप का कन्यादान किया..

author-image
Jyoti Yadav
महाकंभ में शादी
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

महाकुंभ नगर, वाईबीएन नेटवर्क

महाकुंभ में जाकर हर कोई सुर्खियां बटोर रहा है। इसी बीच एक नवविवाहिता जोड़ा भी काफी चर्चाओं में है। नवविवाहिता के सुर्खियों में होने के कई कारण हैं। एक तो महाकुंभ में शादी होना। दूसरा जूना अखाड़ा के संत द्वारा कन्यादान किया जाना, शामिल है। बता दें महाकुंभ में ग्रीस की युवती ने भारतीय युवक से शादी रचाई,शादी पूरे हिंदू परंपरा के अनुसार हुई। जूना अखाड़े के संत ने इस शादी में विदेशी लड़की का कन्यादान किया है। इस युवती का नाम पेनेलोप और युवक का नाम सिद्धार्थ है।

इसे भी पढ़ें- Mahakubh 2025: पीएम मोदी के स्‍वच्‍छ भारत अभियान की दिख रही झलक, रंग लाया AI का इस्‍तेमाल

शादी में साधु-संत  बने बाराती

महाकुंभ में ग्रीस की युवती ने दिल्ली के युवक योगा इंस्टंक्टर सिद्दार्थ शिव खन्ना से शादी की। इस अनोखी शादी में साधु-संत बाराती बने और जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर यतींद्रानंद गिरी ने पेनेलोप का कन्यादान किया। बता दें पेनेलोप अपनी मां के साथ महाकुंभ में शुरुआत से ही मौजूद है। 26 जनवरी को हिंदू रीति-रिवाज से उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड से शादी की। इसके साथ ही उन्होंने मौनी अमावस्या पर संगम में डुबकी भी लगाई।

इसे भी पढ़ें-BREAKING: झांसी से प्रयागराज जा रही महाकुंभ स्पेशल ट्रेन पर हमला

Advertisment

कौन हैं नवविवाहित दंपत्ती 

दुल्हन बनी पेनेलोप ने एथेंस के एक विश्वविद्यालय से टूरिज्म मैनेजमेंट में ग्रेजुएशन किया है। डिग्री पूरी करने के बाद उनका झुकाव योग की तरफ हुआ, जिसके लिए उन्होंने ट्रेनिंग लेनी शुरू की। दूसरी और दूल्हा बने सिद्धार्थ शिव खन्ना एक अंतरराष्ट्रीय योग इंस्ट्रक्टर हैं और नई दिल्ली के वेस्ट पंजाबी बाग के रहने वाले हैं। लगभग नौ सालो के बाद दोनों ने शादी की। नौ साल पहले दोनों एक -दूसरे से थाईलैंड में मिले थे। दोनों की दोस्ती धीरे -धीरे प्यार में बदल गई। दोनों के बीच प्यार इतना बढ़ गया कि रिश्ते को शादी का नाम देना पड़ा। 

इसे भी पढ़ें- प्रयागराज के लिए  Airline fares में 'अत्यधिक वृद्धि' से विहिप नाराज, सरकार करे हस्तक्षेप

महाकुंभ 2025
Advertisment
Advertisment