Advertisment

Maha Kumbh 2025: एमपी से महाकुंभ जा रही मिनी ट्रक की एसयूवी से टक्कर, 3 की मौत, 10 घायल

हादसे के बाद मिनी ट्रक पलट गई। दुर्घटना के कारण सड़क पर ट्रैफिक जाम लग गया, जिसे बाद में पुलिस ने रास्ता क्लियर कराया। दुर्घटना में घायल हुए दस अन्य लोगों को दोनो वाहनों में सवार कर जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया गया। घायलों का इलाज जारी है। 

author-image
Jyoti Yadav
एआई जेनरेटेड सांकेतिक तस्वीर
Listen to this article
0.75x1x1.5x
00:00/ 00:00

महाकुंभ नगर, वाईबीएन नेटवर्क  

 मध्यप्रदेश के सतना जिले से रविवार, 9 फरवरी को लोगों को महाकुंभ ले जा रही मिनी ट्रक की एसयूवी से टक्कर हो गई। दोनों गाड़ियों के आपस में हुई टक्कर से कई लोग घायल हो गए। बता दें हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और दस अन्य घायल हो गए। पुलिस के अनुसार, यह दुर्घटना देर रात करीब 1:30 बजे सतना-चित्रकूट राज्य मार्ग पर हुई, जो जिले के मुख्यालय से 45 किलोमीटर दूर स्थित है। 

इसे भी पढ़ें-Mahakumbh 2025: अखिलेश ने टोल फ्री करने की मांग की, बोले- फिल्में टैक्स फ्री हो सकती हैं तो वाहन क्यों नहीं

मिनी ट्रक का पलटना और ट्रैफिक जाम

हादसे के बाद मिनी ट्रक पलट गई। दुर्घटना के कारण सड़क पर ट्रैफिक जाम लग गया, जिसे बाद में पुलिस ने रास्ता क्लियर कराया। दुर्घटना में घायल हुए दस अन्य लोगों को दोनो वाहनों में सवार कर जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती किया गया। घायलों का इलाज जारी है। 

इसे भी पढ़ें-Mahakumbh 2025: श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देख लागू रहेगा रेलवे स्टेशन पर एकल दिशा प्लान

यात्रियों की पहचान और घायलों का इलाज

Advertisment

मृतक लोग मिनी ट्रक के सवार थे, जो जबलपुर (एमपी) से महाकुंभ में शामिल होने के लिए प्रयागराज जा रहे थे। पुलिस के मुताबिक, एसयूवी में सवार लोग प्रयागराज से चित्रकूट होकर दमोह लौट रहे थे। मृतकों की पहचान महेन्द्र पटेल (52), मनीषा पटेल (31) और उनके बेटे जितेंद्र पटेल (11) के रूप में की गई है। 

इसे भी पढ़ें-MahaKumbh में भोजपुरी स्टार्स ने लगाई 'आस्था की डुबकी', वीडियो ने बटोरी सुर्खियां

महाकुंभ 2025
Advertisment
Advertisment